फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kesco officials will hold meetings with entrepreneurs every month

Kanpur News: केस्को के अधिकारी हर माह उद्यमियों के साथ करेंगे बैठक

Tue, 01 Jul 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kesco officials will hold meetings with entrepreneurs every month
केस्को सभागार में आईआईए के प्रतिनिधिमंडल और केस्को के अधिकारी बैठक करते हुए। - फोटो : केस्को
कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को केस्को एमडी और अफसरों के साथ केस्को सभागार में हुई बैठक में बिजली की समस्या बताईं। इस पर केस्को एमडी ने अफसरों को हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समस्याओं के निराकरण के लिए दो नोडल अधिकारी भी बनाए। बैठक में एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने केस्को एमडी सैमुअल पॉल को उद्योगों में बिजली की आवाजाही के कारण उत्पादन की क्षति, 25 अलग-अलग उद्योगों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


कहा कि लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से कच्चा माल खराब होता है। चैप्टर अध्यक्ष दिनेश बरासिया ने कहा कि विभागीय सिस्टम से कोई समस्या नहीं है लेकिन उद्योगों की समस्याएं आम जनमानस की समस्याओं से अलग होती हैं। औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक अलग अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर केस्को एमडी ने एक सप्ताह के अंदर औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता के साथ एक अवर अभियंता की नियुक्ति नोडल अधिकारी के रूप में करने के निर्देश दिए।



आईआईए भवन में कैंप लगाकर समस्याएं दूर करने की बात कही। बैठक में राकेश वार्ष्णेय, पीके सिंह, सुशील कुमार, आरके अग्रवाल, मनमोहन राजपाल, अनूप गुप्ता, विक्रांत अग्रवाल, संजय राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed