फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kesco md examine id card of team

एक गैंग और दो जगह काम, खेल खुलेआम

Tue, 03 Feb 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
kesco md examine id card of team
केस्को में एक और नए खेल की पोल खुली है। डिवीजनों में लगी प्राइवेट गैंग के नाम पर खूब गोलमाल हो रहा है। एक गैंग कागजों में दो जगह पर काम कर रही है। इन्हें दोनों डिवीजनों से भुगतान भी हो रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को एमडी सेल्वा कुमारी जे ने खुद यह गड़बड़ी पकड़ी है। अब पूरी जांच के बाद इस तरह के ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने और उनसे भुगतान की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन


फूलबाग में सोमवार को केस्को में काम करने वाले प्राइवेट गैंग को यूनीफार्म, परिचय पत्र वितरण और वाहन फिटनेस कैंप लगा था। कैंप में बिजलीघर, आलूमंडी, जरीब चौकी, नवाबगंज और फूलबाग के डिवीजनों के प्राइवेट गैंग और वाहन फिटनेस के लिए बुलाए गए थे। इस कैंप में खुद एमडी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई लोगों को एक डिवीजन के बाद दूसरे डिवीजन की लाइन में लगे देखा तो पूछताछ चालू कर दी। खुलासा हुआ कि एक ही गैंग दूसरे डिवीजन में भी लगी है।

नवाबगंज के प्राइवेट गैंग का जीप चालक नसीम जीप भी चलाता है और लाइनमैन का काम भी करता है। उसके नाम पर लगातार दो शिफ्टों में काम करने का भुगतान हो रहा है।

नवाबगंज में छह जीप लगे होने की लिखा-पढ़ी थी लेकिन खुलासा हुआ कि वहां चार ही जीपें लगी हैं। सर्किल प्रथम में वैभव इंजीनियर्स, भारत ट्रेडर्स, एके इलेक्ट्रॉनिक्स और उमा इलेक्ट्रॉनिक्स की प्राइवेट गैंग लगी हैं।

इनकी कई जीपों का रि रजिस्ट्रेशन नहीं है। बीमा भी नहीं है। कई जीपों की आरसी तक नहीं थी। एमडी ने एक ही गैंग दो स्थानों पर लगे होने की जांच रिपोर्ट तलब की है।


विकास नगर के अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि

केस्को एमडी सेल्वा कुमारी जे ने समीक्षा बैठक  के दौरान विकास नगर के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी है। साथ ही दोनों एसडीओ और दोनों जेई को लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

इस लोगों पर बकाया पर कनेक्शन न काटने, राजस्व कम आने और बिजली चोरी अभियान में सहयोग न करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed