{"_id":"4efa90279b4584183e888fc84bd70cc6","slug":"kesco-claims-october-2016-24-hour-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस्को के सपने ः दावा, अक्तूबर 2016 से 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस्को के सपने ः दावा, अक्तूबर 2016 से 24 घंटे बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 21 Dec 2014 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस्को ने शहरियों को फिर सपने दिखाए हैं। दावा किया है कि अक्तूबर 2016 से शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने लगेगी। इसके लिए अधिशासी अभियंताओं से 20 नए सब स्टेशन और अन्य काम के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
यह काम पहले से बिजनेस प्लान में पास किए काम के अतिरिक्त होंगे। गौर करने वाली बात यह है कि एपीडीआरपी योजना में 1900 करोड़ और इससे पहले 75 करोड़ के काम मंजूर किए गए थे।
इसमें अभी तक केस्को को सिर्फ 11 करोड़ ही रिलीज हो सका है।
एमडी सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को चीफ इंजीनियर जेसी गुप्ता, उप मुख्य लेखाधिकारी पंकज सक्सेना, सभी अधीक्षण अभियंताओं और अधिशाषी अभियंताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2016 से शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। हर अधिशाषी अभियंता सब स्टेशन निर्माण, लाइन बदले जाने और ट्रांसफार्मर के लिए प्रस्ताव दें।
सभी प्रस्ताव तीन भागों में बांटकर पावर कारपोरेशन से धनराशि मांगी जाएगी। पहले चरण में मार्च 2015 में दो सब स्टेशन, तीन 33 केवी की लाइनें, 40 नए ट्रांसफार्मर और 20 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी।
दूसरे चरण में 2015-16 में 10 नए सब स्टेशन और लाइन तथा तीसरे चरण में 2016-17 में आठ नए सब स्टेशन और लाइन बनाने के काम होंगे।
सब स्टेशनों और लाइन के नाम दो दिन में तय कर डिटेल रिपोर्ट बनाकर पावर कारपोरेशन को भेजी जाएगी। एमडी ने कहा कि यह काम पहले से मंजूर बिजनेस प्लान के अतिरिक्त होंगे। इसमें खर्च राशि यूपीपीसीएल देगा।
पहले से पास कामों पर एक नजर
75 करोड़ से होने थे ये काम
10 नए सब स्टेशन, नौ सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि, 33 केवी की नई/लिंक लाइनें, सब स्टेशनों को अपग्रेड करना और नए ट्रांसफार्मर लगाना
1900 करोड़ से प्रस्तावित काम
-33/11 और 66/11 केवी के 40 सब स्टेशन
-सैकड़ों किमी नई लाइन और फीडर का काम
-33/11 केवी के सब स्टेशनों का आधुनिकीकरण
-पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मरों की खरीद
-ट्राली ट्रांसफार्मर, कैपिसटर बैंक, एरियल बैंच केबिल