फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kesco beat Pratap International by 211 runs

Kanpur News: केस्को ने प्रताप इंटरनेशनल को 211 रनों से हराया

Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kesco beat Pratap International by 211 runs
कानपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच बने खिलाड़ी को पुरुस्कार देते आयोज - फोटो : स्रोत, संगठन।
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में सोमवार को पांच मैच खेले गए। पहले मैच में केस्को ने प्रताप इंटरनेशनल को 211 रनों से मात दी। दूसरे मैच में गोल्डन स्पोर्टिंग ने फ्रेंड्स क्लब को आठ विकेट से हराया। तीसरे मैच में गांधी ग्राम ने सिविल्स क्लब को 57 रनों से हराया। चौथे मैच में यशराज क्रिकेट एकेडमी ने वंडर वुमेन को 51 रनों से और पांचवे मैच में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने पैरामाउंट क्लब को छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

जेम्स मैदान पर जय मल्होत्रा के 61, हसमत हुसैन के 60 रनों की मदद से केस्को ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 284 रन बनाए। गेंदबाजी में रचित त्रिवेदी ने तीन, पियूष पांडेय ने दो विकेट लिए। जवाब में प्रताप इंटरनेशनल की पूरी टीम प्रदीप तिवारी (11/5) की घातक गेंदबाजी के सामने 14.4 ओवर में मात्र 73 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

रामलखन भट्ट मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स क्लब की पूरी टीम 31.5 ओवर में 133 रनों पर पवेलियन लौट गई। गेंदबाजी में सौम्या पाल ने 20 रन देकर पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन स्पोर्टिंग की टीम ने 19.3 ओवर में दो विकेट पर 134 रन बनाकर जीत हासिल की। जीत में मेहर यश ने नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी मैदान पर गांधी ग्राम ने पहले खेलकर 30 ओवर में सात विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम से नीरज कुमार ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में अंशुल यादव और रचित मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिविल्स क्लब की टीम 26.1 ओवर में 149 रनों पर सिमट गयी। राष्ट्रीय मैदान पर यशराज क्रिकेट एकेडमी ने विवेक कुशवाहा के 61 और हेमंत कुमार के 41 रनों की मदद से 30 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में वंडर वुमेन की पूरी टीम 27.3 ओवर में 112 रन ही बना सकी।

टीम से भावी सिंह ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। विजयी टीम से हेमंत कुमार ने तीन तथा आर्यन सिंह ने दो विकेट लिए। पांचवे मुकाबले में एचएएल मैदान पर पैरामाउंट क्लब ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 208 रन बनाए। अंश कुमार रावत ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपक पाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में कानपुर स्पोर्टिग यूनियन ने 32.3 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed