{"_id":"6180ae78c8646a1e5b1c4eb6","slug":"kerala-may-be-source-of-zika-infection-in-kanpur-now-patients-suspected-of-transmitting-virus-to-mosquitoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Zika Virus: केरल हो सकता है कानपुर में जीका संक्रमण का स्रोत: अब रोगियों से मच्छरों में वायरस आने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Zika Virus: केरल हो सकता है कानपुर में जीका संक्रमण का स्रोत: अब रोगियों से मच्छरों में वायरस आने का शक
Tue, 02 Nov 2021 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:59 AM IST
सार
केरल से संक्रमण आने के शक पर स्वास्थ्य विभाग वहां से आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रहा है। जिससे जीका कानपुर में कहां से आया इसका पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
जीका वायरस को खत्म करने के लिए फॉगिंग
- फोटो : Reuters
विस्तार
जीका कानपुर में कहां से आया है? इसका पुख्ता सुबूत अभी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिला है। हालांकि पहला संक्रमित एयरफोर्स स्टेशन में मिलने के कारण अंदाजा जरूर लगाया जा रहा कि केरल वाला संक्रमण यहां आ सकता है। वहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
दरअसल, मच्छर जब संक्रमित व्यक्ति को काटता है तो जीका वायरस मच्छर के पेट में आ जाता है। इसके बाद वही मच्छर जब किसी अन्य को काटता है तो वह भी संक्रमित हो जाता है। केरल से संक्रमण आने के शक पर स्वास्थ्य विभाग वहां से आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रहा है।
इसके साथ राजस्थान आने-जाने वालों की भी सूची बनाई जा रही है। पोखरपुर समेत जिन क्षेत्रों के संक्रमित मिल रहे हैं, वहां के मच्छरों को पकड़कर सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं। अब कोशिश है कि जीका संक्रमण किसी भी हाल में मच्छर तक न पहुंचें, अगर मच्छर संक्रमित हुए तो रोगियों की संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
एडीज मच्छर का जीवन चक्र 10 दिन का होता है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि पहला संक्रमित मच्छर तो अब मर चुका होगा। यह कोशिश है कि मच्छर अब किसी संक्रमित को न काटने पाएं, नहीं तो वायरस उनमें आ जाएगा।
इससे संक्रमण फैलने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्हें मच्छरदानी में रखा गया है। उनके आसपास के मच्छरों का सैंपल लिया जा रहा है। इससे पता चलेगा कि कितने मच्छर संक्रमित हुए हैं।