फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA Kanpur, DPS dominated the football tournament on the second day

Kanpur News: 26007 दर्शक देखेंगे ग्रीनपार्क का मैच

Fri, 27 Sep 2024 06:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
KDMA Kanpur, DPS dominated the football tournament on the second day
- 2021 में खेले गए टेस्ट में यहां 22, 491 लोगों ने देखा था मैच
विज्ञापन


- रिकॉर्ड 1 करोड़ 15 लाख रुपए की बिकी टेस्ट मैच की टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी

कानपुर। भारत-बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से ग्रीनपार्क में होने वाले टेस्ट मैच में कुल 26,007 दर्शक मैच देखेंगे। यह दर्शक क्षमता 2021 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैच से 3516 ज्यादा है। उस समय 93 लाख रुपये के टिकट बिके थे। इस बार मैच के लिए गुरुवार दोपहर तक एक करोड़ 15 लाख रुपये के टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जो ग्रीनपार्क के रिकॉर्ड में अभी तक सबसे अधिक है। गुरुवार को टेस्ट मैच का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और यूपीसीए के अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंहानियां करेंगे। ग्रीनपार्क में पहली बार घंटी बजाकर मैच की शुरुआत सुनील गावस्कर करेंगे।
गुरुवार को मैच की पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता में वेन्यू डायरेक्टर डाॅ. संजय कपूर ने बताया कि पिछले एक महीने से सी गैलरी (सी बालकनी व सी स्टॉल) में चल रहा मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इनके प्रयोग की एनओसी दे दी है। आगामी टेस्ट के लिए अब ग्रीनपार्क की कुल दर्शक क्षमता 26,007 हो गई है। 2021 में हुए टेस्ट मैच में यहां 22,491 लोगों ने मैच देखा था।
विज्ञापन


डाॅ. कपूर ने बताया कि मैच के दौरान शहीदों के परिजनों को भी बतौर अतिथि मैच दिखाया जाएगा। ग्रीन थीम के तहत होने जा रहे मैच में मुख्य अतिथियों की ओर से पौधरोपण भी किया जाएगा। जिसमें शहीदों के परिजनों की ओर से शहीद के नाम पर पौधा लगाया जाएगा। प्लास्टिक फ्री मैच कराने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। स्टेडियम में दर्शकों की इंट्री 8:15 बजे से शुरू की जाएगी। स्टेडियम के इंट्री गेट पर सेल्फी प्वाइंट भी बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed