फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA to allot 1677 prime minister's houses, lottery to be done in Motijheel complex

केडीए 1677 प्रधानमंत्री आवासों का करेगा आवंटन, मोतीझील परिसर में होगी लाटरी, आशियाने का सपना होगा पूरा

Sun, 25 Oct 2020 11:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
KDA to allot 1677 prime minister's houses, lottery to be done in Motijheel complex
पीएम आवास - फोटो : गूगल
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडिए) 27 अक्तूबर से 1677 परिवारों के आशियाने का सपना पूरा करेगा। इन प्रधानमंत्री आवासों का आवंटन मोतीझील परिसर में नगर निगम के सामने स्थित ग्राउंड नंबर-3 में लाटरी से होगा। कोरोना के चलते पांच दिन विभिन्न श्रेणियों के आवेदकों के बीच लाटरी कराई जाएगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत केडीए 10028 प्रधानमंत्री आवास बना रहा है। इनमें से 8351 आवासों का आवंटन हो चुका है। ये आवास भागीरथी-जाह्नवी, सकरापुर और महावीर नगर विस्तार, रामगंगा इनक्लेव योजना में हैं। अब शेष 1677 आवासों के लिए लाटरी होगी। 
विज्ञापन


केडीए के अधिशासी अभियंता आशु मित्तल के अनुसार 27 अक्तूबर को भागीरथी-जाह्नवी योजना में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के सभी आवेदकों और सामान्य श्रेणी के दिव्यांग व वरिष्ठ आवेदकों के लिए लाटरी होगी। 28 को इसी योजना में सामान्य वर्ग एवं सामान्य वर्ग की विधवा आवेदकों तथा 28 को ही सकरापुर में अनुसाचित जाति, पिछड़ा वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों, सामान्य वर्ग के दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के बीच लाटरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 को सकरापुर में ही अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की विधवा आवेदकों के बीच लाटरी होगी। 31 अक्तूबर को सकरापुर में सामान्य वर्ग व सामान्य वर्ग की विधवा आवेदकों, एक नवंबर को महावीर नगर विस्तार, रामगंगा इनक्लेव के सभी आवेदकों की लाटरी और सकरापुर योजना के असफल आवेदकों के बीच बचे फ्लैटों की लाटरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed