{"_id":"69bdb1731de9254d45087b9c","slug":"kda-seals-two-illegal-structures-directs-registration-of-fir-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1462035-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केडीए ने दो अवैध निर्माण सील किए, प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केडीए ने दो अवैध निर्माण सील किए, प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन
कानपुर। केडीए जोन-1बी के प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को गंभीरपुर कछार में दो अवैध निर्माण सील किए। सिंहपुर कछार में सील तोड़ने पर प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। उन्होंने बताया कि सिंहपुर कछार के बाजार रोड पर लगभग 1500 वर्गमीटर की अवैध प्लाॅटिंग सील की गई। आराजी संख्या-812 में करीब 100 वर्गमीटर का बिना अनुमति निर्माण भी सील किया गया। दोनों निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे थे। नोटिस के बावजूद चोरी-छिपे कार्य जारी रखने पर यह कार्रवाई हुई। सील किए गए परिसरों को बिठूर थाने की पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया। आराजी संख्या-370 में सील तोड़कर निर्माण करने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है।
केडीए ने न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए 18 काश्तकारों से जमीन खरीदी
कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए केडीए ने शुक्रवार को 18 काश्तकारों से 0.6491 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इसके बदले काश्तकारों को सर्किल रेट के चार गुना मूल्य पर 4,46,54,791 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट दिए गए। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने से अपील की है कि वे निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं।