{"_id":"57d6ee2c4f1c1b932cd478db","slug":"kda-goes-supreme-court-before-the-transporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों से पहले केडीए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों से पहले केडीए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक्स
न्यूट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट न होने की जिद पर अड़े ट्रांसपोर्टरों के सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले ही केडीए ने अपनी अर्जी दाखिल कर दी है। केडीए ने सुप्रीम कोर्ट में न्यूट्रांसपोर्ट नगर मामले में कैविएट दाखिल कर दिया है। ऐसा होने के बाद अब कोर्ट ट्रांसपोर्टरों की याचिका पर किसी फैसले से पूर्व केडीए का पक्ष जानेगी।
हाईकोर्ट ने बीते दिनों ट्रांसपोर्टरों की न्यूट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग के मामले में दायर याचिका खारिज कर दी है। इस पर ट्रांसपोर्टरों ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की है। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में जारी विकास कार्य और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया ट्रांसपोर्टरों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण न अटके, इसकी तैयारी केडीए ने पहले ही कर ली है। कैविएट के जरिए केडीए ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि ट्रांसपोर्टरों की याचिका पर सुनवाई या इस पर कोई फैसला लेने से पहले उसका पक्ष भी जान लिया जाए।
केडीए अपर सचिव पीके सिंह ने कहा कि न्यू ट्रांसपोर्ट नगर मामले में किसी फैसले से पूर्व प्राधिकरण का पक्ष सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया गया है।