फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KCA Changes Chairman After 18 Years, Sanjay Tiwari to Take Over as President

कानपुर: 18 साल बाद केसीए में बदलाव, डॉ. संजय कपूर की जगह उमेश मेहरोत्रा बने चेयरमैन; संजय तिवारी अध्यक्ष

Sun, 13 Sep 2026 05:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 13 Sep 2026 05:49 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) में 18 साल बाद चेयरमैन बदला गया है। रविवार को केडीएमए वर्ल्ड, आवास विकास में हुई केसीए की 76वीं वार्षिक आमसभा में उमेश मेहरोत्रा को नया चेयरमैन चुना गया। उन्होंने करीब 18 वर्षों से चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. संजय कपूर का स्थान लिया। वहीं संजय तिवारी को अध्यक्ष और दिनेश कटियार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
KCA Changes Chairman After 18 Years, Sanjay Tiwari to Take Over as President
केसीए में बदलाव, डॉ. संजय कपूर की जगह उमेश मेहरोत्रा बने चेयरमैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन

एजीएम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार सिंह, अरविंद सिंह और आशीष सचान को चुना गया। मनीष मेहरोत्रा और कार्तिक उपाध्याय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। पीएस नेगी को टूर्नामेंट सचिव बनाया गया है।

सुशील वाधवानी बाटू को कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का कमिश्नर चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ केसीए में क्रिकेट गतिविधियों को और व्यवस्थित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर जोर देने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शुक्ला के नाम पर होगी महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

एजीएम में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी अहम फैसला लिया गया। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नाम पर पहली महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी आयोजित करने की घोषणा की गई है। नवंबर में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में कानपुर के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला क्रिकेटरों को ट्रायल के जरिये टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। केसीए पदाधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के साथ नई प्रतिभाओं को सामने लाना है।

पूर्व क्रिकेटरों को भी मिलेगी जिम्मेदारी

क्रिकेट प्रतिभाओं की तलाश और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए विकास समिति में पूर्व क्रिकेटरों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इससे शहर में क्रिकेट के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों के विकास को गति देने की उम्मीद है। वार्षिक आमसभा के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का जन्मदिन भी मनाया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed