फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kavayad ke nirdesh

Kanpur News: इत्र पार्क को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की कवायद तेज

Sun, 16 Aug 2026 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
kavayad ke nirdesh

विज्ञापन

यूपीसीडा सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण, कनेक्टिविटी और अवस्थापना सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। इत्र पार्क को बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने कन्नौज स्थित इत्र पार्क का निरीक्षण कर विकास कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान इत्र पार्क को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को यूपीडा के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने और कनेक्टिविटी से जुड़ी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। बेहतर संपर्क मार्ग से पार्क में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने उद्यमियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप, होटल समेत आवश्यक व्यावसायिक व नागरिक सुविधाओं के विकास की संभावनाओं का परीक्षण कर समयबद्ध रोडमैप तैयार करने को कहा। साथ ही इत्र पार्क में भूखंड आवंटन से जुड़े लंबित मामलों और उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक, कानपुर को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने औद्योगिक क्षेत्र में गैस आपूर्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से समन्वय कर करवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना, अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करना और निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान यूपीसीडा की प्राथमिकताओं में है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed