फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kapil Cricket won the match by seven runs and RJ Academy won by eight runs.

Kanpur News: कपिल क्रिकेट ने सात और आरजे एकेडमी ने आठ रन से जीते मैच

Mon, 01 Jun 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kapil Cricket won the match by seven runs and RJ Academy won by eight runs.
कानपुर। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में रविवार को कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी को सात रन से हराया। दूसरे मैच में आरजे क्रिकेट एकेडमी ने पनकी क्रिकेट एकेडमी को आठ रन से मात दी।
विज्ञापन

नवाबगंज स्थित वीएसएसडी स्पोर्ट्स सेंटर मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर टीम ने 25 ओवर में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम से सुयश सिंह ने 51 रन, शुभम यादव ने 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन व अर्थव गुप्ता ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 143 रन ही बना सकी। टीम से दिव्यांश ने 49 रन, संजय व मोहित यादव ने 21-21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रिंस ने दो, शुभम, शिवम, कनिष्क ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच सुयश सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में आरजे क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। टीम से निगम ने 52 रन, स्वास्तिक ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वैष्णव पाठक ने दो, ईशांत व उदयराज ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में पनकी क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.2 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से उदयराज ने 35 रन, शौर्य ने 29 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में ध्रुव चौधरी ने तीन, शुभ गुप्ता ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव चौधरी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed