{"_id":"687e921d3a42a6656201193c","slug":"kanwariyas-car-collided-with-a-truck-five-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-128363-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कांवड़ियों की कार ट्रक में घुसी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कांवड़ियों की कार ट्रक में घुसी, पांच घायल
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
बसरेहर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जसवंतनगर जा रहे कांवड़ियों की कार सोमवार सुबह आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में पांच कांवड़िए घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां से एक को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया।
बृजमोहन, अमन वर्मा, ओमवीर, ऋषभ और धीरेंद्र निवासी गांव हरकुपुर रविवार को गांव के अन्य साथियों के साथ कांवड़ भरने फर्रुखाबाद गए थे। रास्ते में सौरिख के पास से पांचों दोस्त कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए थे। उन्होंने अन्य साथियों से गांव के पास ही कांवड़ यात्रा में मिलने की बात कही थी। सुबह लगभग पांच बजे कार चला रहे बृजमोहन को झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।
हादसे में पांचों कांवड़िए घायल हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां से बृजमोहन की हालत गंभीर होने पर उसे आयुर्विज्ञान विवि भेज दिया गया है। एसओ चौबिया विपिन मलिक ने बताया कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।