फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpuria dialect is whirlpool

कनपुरिया बोली और टोली है निराली, मस्त है यह शहर

Fri, 22 Sep 2017 01:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpuria dialect is whirlpool
टीवी कलाकार तरुण महिलानी और प्रियंका पुरोहित - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की भाषा, यहां का रहन-सहन, कल्चर, भाईचारा टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि यूपी बेस्ड कहानियां छोटे और बड़े पर्दे पर दिखाई जा रही हैं। ये कहना है टीवी सीरियल में काम करने वाले कलाकार तरुण महिलानी और प्रियंका पुरोहित का।
विज्ञापन


वे गुरुवार को कानपुर में अपने सीरियल हाफ मैरिज के प्रोमोशन के लिए लैंडमार्क होटल आए थे। यहां के लोगों का व्यवहार काफी मिलनसार सीरियल चांद छुपा बादल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले तरुण महिलानी ने कहा कि उन्होंने कानपुर के बारे में जितना सुना उससे कई ज्यादा अमेजिंग है यह शहर। यहां के लोगों का नेचर काफी मिलनसार है। ऐसा उन्होंने मेट्रो शहरों में नहीं देखा। वहां पर लोगों को बस अपने से मतलब से होता है।
विज्ञापन


कानपुर के लोगों में एक-दूसरे के प्रति भाईचारा दिखता है, लोग कम से कम एक-दूसरे की चिंता तो करते हैं। कनपुरिया बोली और टोली का कोई जवाब नहीं। बचपन से तरुण का सपना एक्टर बनने का रहा है। उन्होंने बताया कि उनको हर दिन कुछ नया ट्राई करना अच्छा लगता है। यही वजह है कि तरुण एक्टिंग इंडस्ट्री में अपना लक आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिंग करने में मजा आ रहा है रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली प्रियंका पुरोहित कहती हैं कि वो इस इंडस्ट्री में बाय लक आई हैं। शहर के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि कानपुर के खाने के बारे में काफी सुना है। जब वह वापस मुंबई जाएंगी तो बैग भर के मिठाईयां और खाने का अन्य सामान ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां की बोली काफी मजेदार है। यहां पर लोग मैं नहीं हम कहते हैं जो वाकई थोड़ा अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed