{"_id":"6775400024d4d47ff20d5865","slug":"kanpur-zoo-was-buzzing-with-visitors-on-new-year-12000-visitors-arrived-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीवों का दीदार: नए साल पर दर्शकों से गुलजार रहा कानपुर चिड़ियाघर, 12000 दर्शक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीवों का दीदार: नए साल पर दर्शकों से गुलजार रहा कानपुर चिड़ियाघर, 12000 दर्शक पहुंचे
Wed, 01 Jan 2025 06:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 06:59 PM IST
सार
Kanpur News: नए साल पर चिड़ियाघर दर्शकों से गुलजार रहा। लोगों ने वन्यजीवों का दीदार किया। शेर की दहाड़ सुनकर लोग रोमांचित हुए।
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नववर्ष 2025 के पहले दिन बुधवार को चिड़ियाघर वन्यजीव प्रेमियों से गुलजार रहा। करीब 12 हजार लोगों ने वन्यजीवों का दीदार किया। चार दिन बाद निकली धूप में वन्यजीव भी बाड़े के बाहर धूप सेंकने बैठे तो दर्शक रोमांचित हो उठे। रेंजर नवेद इकराम ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से ही चिड़ियाघर में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। 11 बजे के आसपास टिकट लेने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी थी।
इस बीच धूप भी निकल आई, जिससे बाद लगातार दर्शक बढ़ते गए। भीड़ के चलते बुधवार को गोल्फ कार नहीं चलाई गई। करीब 40 एफटीआई कर्मियों की विभिन्न पशुओं के बाड़ों पर ड्यूटी लगाई गई। धूप निकलने से शेर, बाघ, तेंदुआ जैसे वन्यजीव बाड़े के बाहर निकले। वन्यजीव प्रेमियों के बीच शेर, सफेद बाघ, दरियाईघोड़ा और गैंडा आकर्षण का केंद्र बने रहे। दर्शकों को देखकर शेर ने कई बार दहाड़ लगाई तो सभी रोमांचित हो गए। अन्य दिनों में शाम साढ़े चार बजे ही टिकट की बिक्री बंद कर दी जाती है, लेकिन बुधवार को शाम पांच बजे तक टिकट की बिक्री हुई। चिड़ियाघर को टिकट से करीब 7.50 लाख रुपये का राजस्व मिला।

डॉक्टरों की टीम दिनभर रही अलर्ट
भीड़भाड़ के चलते चिड़ियाघर में डॉक्टरों की टीम अलर्ट मोड पर रही। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि भीड़ के चलते वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में वह हिंसक भी हो सकते हैं और खुद को चोटिल कर बैठते हैं। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की टीम पशुओं का हालचाल लेती रही।