{"_id":"6186244f0d2ea56fb766939e","slug":"kanpur-zika-virus-13-new-zika-positive-three-women-79-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Zika Virus: जीका के 13 नए संक्रमित मिले, 79 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Zika Virus: जीका के 13 नए संक्रमित मिले, 79 हुई संक्रमितों की संख्या
Sat, 06 Nov 2021 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण के बाद फैला डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कानपुर में कुल जीका संक्रमितों की संख्या 79 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जीका वायरस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जीका के 13 संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ ही जीका संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 79 हो गई है। नए संक्रमितों में तीन महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिलाएं गर्भवती नहीं हैं। संक्रमित मरीजों को अभी होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जीका की गिरफ्त में आए बच्चों का इलाज बालरोग विशेषज्ञ की निगरानी में होगा। नए संक्रमित जिस क्षेत्र के रहने वाले हैं, वहां हर घर में लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सैंपलिंग होगी। चकेरी क्षेत्र के जिन मोहल्लों में संक्रमित मिले हैं, वहां जीका संदिग्ध रोगियों के खून और पेशाब के सैंपल लिए जा रहे हैं।
क्षेत्र के एयरफोर्स परिसर, लालबंगला, हरजिंदर नगर, आदर्शनगर, लालकुर्ती, काजीखेड़ा, तिवारीपुर बगिया, बदली पुरवा समेत 12 मोहल्लों में जीका संक्रमित मिल चुके हैं। तीन किमी में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और हर संक्रमित के घर के चार सौ मीटर के दायरे में सघन सैंपलिंग की जा रही है।

संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर स्थिति पर मंथन किया। कुल संक्रमित मरीजों में महिलाओं की संख्या 24 है। इनमें एक महिला गर्भवती है। उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि जीका प्रभावित क्षेत्रों में सर्विलांस टीमें लगाई गई हैं। घर-घर सर्वे और सैंपलिंग की जा रही है। सोर्स रिडक्शन, सफाई, दवा के छिड़काव के साथ जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

कुछ तथ्य
- जीका वायरस डेंगू फैलाने वाले मच्छर एडीज से फैलता है
- गर्भवती महिलाओं के लिए यह अधिक खतरनाक है
- गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का विकास नहीं होता
- इसकी मृत्यु दर कम बताई जाती है
- पहली बार वर्ष 1952 में यह अफ्रीका के जंगल में एक लंगूर में मिला
- वर्ष 1954 में इसे विषाणु करार दिया गया
- वर्ष 2007 में एशिया और वर्ष 2021 में केरल और महाराष्ट्र में केस मिले
- 60 फीसदी संक्रमितों में रोग के लक्षण नहीं उभरते