फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: YouTuber's body found hanging from a tree 14 days before his wedding

Kanpur: शादी से 14 दिन पहले पेड़ से लटका मिला यूट्यूबर का शव, मातम में बदली खुशियां

Wed, 02 Apr 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Apr 2025 11:11 PM IST
सार

Kanpur News: शादी से 14 दिन युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बिठूर थानाक्षेत्र की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur: YouTuber's body found hanging from a tree 14 days before his wedding
हर्षित शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर थानाक्षेत्र के तिवारीपुर में शादी से 14 दिन पहले एक यूट्यूबर ने फंदे से लटककर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने युवक का मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


तिवारीपुर निवासी दूध व्यापारी रमाशंकर शुक्ला के परिवार में पत्नी सुनीता व दो बेटे हर्षित शुक्ला (25), शिवम उर्फ टिंकू व एक बेटी वंदना है। पिता के अनुसार हर्षित एक यूट्यूब चैनल में वीडियो जर्नलिस्ट था। हाल ही में हर्षित की शादी सचेंडी थानाक्षेत्र के सुरार गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। 16 अप्रैल को बारात जानी थी जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। बुधवार सुबह करीब सात बजे हर्षित के मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसके बाद वह घर में मोबाइल छोड़कर बिन बताए निकल गया था। सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने घर से 200 मीटर दूर स्थित पेड़ पर हर्षित के फंदे पर लटके होने की सूचना दी। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है जिससे पता चल सके कि लास्ट काॅल किसकी थी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक पांडेय, एसीपी कल्याणपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां
हर्षित की शादी की तैयारियां चल रही थीं। खरीदारी के साथ बैंड बाजा तय हो चुका था। शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था। हर्षित की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed