{"_id":"6a9d5691e5d899e7ec063cc9","slug":"kanpur-youth-s-head-attempted-to-be-crushed-with-a-stone-after-robbery-of-mobile-and-headphones-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मोबाइल-हेडफोन लूटकर युवक का पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मोबाइल-हेडफोन लूटकर युवक का पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश
Sun, 06 Sep 2026 05:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:33 PM IST
सार
Kanpur News: अटल घाट के पास लुटेरों ने युवक को मिट्टी के ढेर के पीछे घसीटा। घटना नवाबगंज क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र में अटल घाट के पास दो लुटेरों ने युवक को पीटकर मोबाइल और हेडफोन लूट लिया। आरोप है कि लूटपाट के बाद दोनों उसे मिट्टी के ढेर के पीछे घसीट ले गए और पत्थर से सिर पर वार कर जान से मारने की कोशिश की। वारदात की सूचना के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाई। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
ग्वालटोली निवासी गिरजा शंकर गुप्ता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 29 जून की शाम करीब 7:15 बजे उनका भतीजा गौरव गुप्ता कर्बला चौराहे से पैदल गंगाबैराज स्थित रामनिहालपुर घर जा रहा था। आरोप है कि अटल घाट के मुख्य द्वार से कुछ पहले सौर ऊर्जा संयंत्र के पास खाली पड़े स्थान पर दो लुटेरों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने गौरव से मारपीट की और उसकी जेब में रखा मोबाइल और हेडफोन लूट लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से सिर और चेहरे से पत्थर से वार किया। युवक ने किसी तरह लुटेरों के चंगुल से निकलकर राहगीरों से मदद से अपनी जान बचाई। गिरजाशंकर का कहना है कि सूचना मिलने के बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचे और गौरव को नवाबगंज थाने ले गए। वहां घटना की लिखित शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस कर दिया। इस पर उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन