{"_id":"63430f6be5794473fd7a79fc","slug":"kanpur-youth-missing-ransom-message-came-to-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक लापता, मां के पास आया फिरौती का मैसेज, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश, कोलकाता में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक लापता, मां के पास आया फिरौती का मैसेज, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश, कोलकाता में मिली लोकेशन
Mon, 10 Oct 2022 11:55 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:55 AM IST
सार
यूपी के कानपुर में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। युवक के मोबाइल से उसकी मां के मोबाइल नंबर पर फिरौती के मैसेज आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के रावतपुर से एक 20 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक के मोबाइल से उसकी मां के मोबाइल नंबर पर फिरौती के मैसेज आ रहे हैं। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोलकाता में युवक के मोबाइल की लोकेशन मिली है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस टीम अब तक कोलकाता नहीं रवाना हुई है।
मूलरूप से औरैया निवासी युवक रावतपुर में अपने मौसा के घर पर रहता है। वह डिलीवरी मैन का काम करता है। सात सितंबर की रात से वह लापता है। इस बीच उसकी मां के मोबाइल पर युवक के नंबर से लगातार फिरौती के मैसेज आ रहे हैं। खाते में रकम ट्रांसफर करने को कहा जा रहा है।
एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि लोकेशन के आधार पर जल्द ही टीम कोलकाता भेजी जाएगी। एसीपी ने बताया कि कुछ समय पहले भी इसी तरह से युवक गायब हो गया था। बाद में वह आ गया था। अभी तक की जांच में किसी तरह की संदिग्धता नहीं है।