फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Youth kidnapped for not paying extortion money, held hostage and beaten

Kanpur: रंगदारी न देने पर युवक काे किया अगवा, बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 09:09 PM IST
सार

Kanpur News: रंगदारी न देने पर युवक काे अगवा करने व बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कार सवार युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur: Youth kidnapped for not paying extortion money, held hostage and beaten
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर में कार सवार युवकों ने रंगदारी न देने पर युवक को कार से अगवा कर लिया। बंधक बनाकर पीटने के बाद युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर परिजनों से फिरौती की मांग की। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही 30 हजार रुपये लेकर आरोपियों के पास पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सरसौल के नगरा निवासी इकबाल बहादुर की जनरेटर मरम्मत की दुकान है। इकबाल के अनुसार उनका छोटा बेटा शैलेश टमाटर की खरीद फरोख्त का काम करता है। मंगलवार को वह निजी काम से प्रेमपुर गया था। वापसी में नवोदय पुल के पास तीन साथियों के साथ पहले से मौजूद कार सवार सूरज ठाकुर ने उसे रोक लिया। इसके बाद एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध पर उसे कार में बंधक बनाकर पीटा। कनपटी पर तमंचा लगाकर उसके मोबाइल से बड़े भाई शैलेंद्र को कॉल कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये न देने पर शैलेश को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर शैलेंद्र ने 30 हजार रुपये होने की बात कही। आरोपियों के हामी भरने पर शैलेंद्र उनके बताए पते पर रुपये लेकर पहुंचा। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद शैलेंद्र भाई को लेकर महाराजपुर थाने पहुंचे। हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित के बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नरवल के थरेपाह निवासी सूरज ठाकुर, नर्वल निवासी शिवम, बड़ागांव निवासी विवेक यादव और चंदौली के अलीनगर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में कई लोगों से रंगदारी वसूल चुका है सूरज
शैलेंद्र ने बताया कि सूरज ठाकुर का इलाके में वर्चस्व है। वह भाई के साथ कई अन्य लोगों से भी गुंडा टैक्स वसूल चुका है। इससे पहले भी सूरज ने उसके भाई शैलेश से 50 हजार रुपये गुंडा टैक्स वसूला था। पुलिस ने जब आरोपी सूरज ठाकुर से पूछताछ की गई तो उसने पहले वारदात से इन्कार करते हुए वारदात के वक्त एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कही, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने वारदात कबूल कर ली।

चारों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है। अपहरण और फिरौती में जिस वाहन का प्रयोग किया था, उसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।  -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed