{"_id":"6a0ed3cbb6c8513449091969","slug":"kanpur-youth-drowns-in-ganges-while-attending-bjp-leader-funeral-procession-divers-join-search-efforts-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाजपा नेता की शव यात्रा में गया युवक गंगा में डूबा, पलक झपकते ही हुआ ओझल, गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाजपा नेता की शव यात्रा में गया युवक गंगा में डूबा, पलक झपकते ही हुआ ओझल, गोताखोर तलाश में जुटे
Thu, 21 May 2026 03:14 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 21 May 2026 03:14 PM IST
सार
Kanpur News: ककवन के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह गहरवार के अंतिम संस्कार के बाद नानामऊ गंगा तट पर स्नान करते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार की देखरेख में नाविकों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
नानामऊ गंगा घाट हादसा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र में नानामऊ गंगा घाट पर गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान कर रहा एक युवक गहरे पानी में डूब गया। लापता युवक की पहचान ककवन निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और स्थानीय गोताखोरों की टीमें नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, ककवन निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह गहरवार का बीते दिनों निधन हो गया था। गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार और शव यात्रा में शामिल होने के लिए ककवन गांव से भारी संख्या में ग्रामीण और सगे-संबंधी नानामऊ गंगा तट पहुंचे थे। दाह संस्कार की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, सभी ग्रामीण गंगा नदी में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन
पलक झपकते ही हुआ ओझल
इसी दौरान धीरेंद्र कुमार सिंह नहाते-नहाते गहरे पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान कर रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक धीरेंद्र गहरे पानी में समाकर आंखों से ओझल हो गया। शोर सुनकर गोताखोर तुरंत पानी में कूदे, लेकिन धीरेंद्र का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। घटना की सूचना पर ककवन थाना इंस्पेक्टर सुधीर कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।