{"_id":"6399d2322cbbf8245d3693b7","slug":"kanpur-youth-died-after-being-hit-by-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Wed, 14 Dec 2022 07:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के बिधनू में बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पतारा ककरैया गांव निवासी छुन्नू सिंह (32) साथी राकेश कुमार (34) के साथ बाइक से कानपुर स्थित फैक्टरी में नौकरी करने जा रहे थे।
विज्ञापन
तेजीपुरवा रमईपुर के पास आगे चल रहे चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिया, जिससे बाइक समेत दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर हाईवे के बीचों बीच गिर गए। हेलमेट न पहनने के चलते सिर पर गंभीर चोट लगने से छुन्नू की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को हैलट पहुंचाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन