फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur young woman was forced into prostitution through digital arrest connections to Delhi and Noida

Kanpur: डिजिटल अरेस्ट कर युवती से कराई थी वैश्यावृत्ति, देह व्यापार कराने वालों को दिल्ली-नोएडा से कनेक्शन

Tue, 17 Feb 2026 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Feb 2026 04:43 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर की युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख ठगने के बाद देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। दिल्ली-नोएडा के छात्रों के खातों का इस्तेमाल कर चल रहे इस रैकेट की पुलिस गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur young woman was forced into prostitution through digital arrest connections to Delhi and Noida
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में डिजिटल अरेस्ट में अब तक रुपये ठगने या घर में बंधक बनाने के मामले सामने आते थे लेकिन कल्याणपुर में युवती को ब्लैकमेल करने के साथ ही उसे देह व्यापार में ढकेल देने के केस ने कमिश्नरी पुलिस के कान खड़े कर दिए। पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच की तो गिरोह का कनेक्शन दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर क्षेत्र से जुड़ रहा है। कई बैंक खाते, यूपीआई नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट मिले हैं। आरोपियों के साथ ही उनकी भी और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

कल्याणपुर की युवती को अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज भेजकर करीब तीन वर्षों में आरोपियों ने 15 लाख रुपये ठगे। रुपये देने में असमर्थता जताने पर उसे देह व्यापार में उतार दिया गया। कमिश्नरी पुलिस के पास इस तरह का यह पहला केस आया है। अधिकारियों ने गिरोह द्वारा शहर की युवती की तरह ही अन्य युवतियों के भी फंसाने की आशंका जताई है। गिरोह के तार जोड़े जा रहे हैं। पुलिस को कुछ पेटीएम नंबर, यूपीआई नंबर और बैंक खाते मिले हैं। इन नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पीड़िता के 164 के बयान कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन

गिरोह में कई लोग शामिल
एसीपी साइबर क्राइम ब्रांच रंजीत कुमार ने बताया कि गिरोह में कई लोग शामिल हैं। पीड़िता को शहर के अलग-अलग होटलों में भेजा गया था। उसके पास इंस्टाग्राम से कॉल की जाती थी। आरोपी पीड़िता को साइबर अपराधी की तरह से डील कर रहे थे। उसको होटलों में भेजा जाता था जबकि ग्राहकों से रुपये ऑनलाइन मंगवाए जाते थे। पुलिस और साइबर क्राइम गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंच गई हैं। इसमें कुछ और युवतियों के शामिल होने की आशंका है। मामला संवेदनशील है इसलिए पुलिस काफी सतर्कता से कार्य कर रही है।

कई छात्रों के बैंक खाते मिले
पुलिस अधिकारियों की जांच में दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और आसपास के जिलों के रहने वाले छात्रों के बैंक खातों का पता चला है। इन खातों में रुपयों का लेनदेन हुआ है। उनसे बारी-बारी से पूछताछ की जाएगी। जेल गई श्रद्धा कटियार के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली गई है। उसके पास आने वाली कॉल को ट्रेस किया जा रहा है।

विज्ञापन

कल्याणपुर की युवती से ठगी और उससे देह व्यापार कराने के मामले में आरोपियों के तार कई जिलों तक फैले हुए हैं। दिल्ली, नोएडा समेत अन्य जिलों के कई बैंक खाते, सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी हुई है। गिरोह के चंगुल में और पीड़ितों के फंसे होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।  -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed