{"_id":"6a2046787584f83d4d0893d0","slug":"kanpur-young-woman-alleges-molestation-shares-video-on-social-media-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मैं ठाकुर हूं... कह सुर्खियों में आई युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मैं ठाकुर हूं... कह सुर्खियों में आई युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
सार
Kanpur News: युवती ने कहा कि बैंक से लौटते वक्त ई-रिक्शे पर युवक ने बैड टच किया। युवती ने आरोपी की तमाचों और मुक्कों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैं ठाकुर हूं... औकात में रहना... कहकर सुर्खियों में आई एक निजी बैंक की युवती ने अब अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। युवती ने बैंक से लौटते वक्त ई-रिक्शे पर बैठे एक युवक पर बैड टच करने का आरोप लगाया। युवती ने आरोपी की तमाचों और मुक्कों से पिटाई कर दी।
युवती ने वीडियो शेयर करते हुए न केवल पूरी बात बताई बल्कि एक गैर समुदाय के युवक का भागते हुए वीडियो भी शेयर करते हुए उसे ही आरोपी बताया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया कि वह अपनी बैंक से मेट्रो पकड़ने के लिए ई रिक्शे पर बैठी थीं। इसी दौरान सामने बैठे एक युवक ने उन्हें बैड टच किया।

पहले उन्होंने नजरअंदाज किया लेकिन वह बार-बार हरकत करने लगा। इस पर उसे तमाचे और मुक्के मारे। आरोपी परेड चौराहे के पास ई-रिक्शा रुकवाकर भाग निकला। यह पूरी घटना युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये शेयर की है।