फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: young man who went to the funeral of a neighboring woman drowned in Ganga, death

Kanpur: पड़ोसी महिला के अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा में डूबा, मौत से मचा कोहराम

Sat, 13 Apr 2024 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Apr 2024 10:16 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में पड़ोसी महिला के अंतिम संस्कार में गए युवक की गंगा नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Kanpur: young man who went to the funeral of a neighboring woman drowned in Ganga, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के फीलखाना इलाके में पड़ोसी महिला के अंतिम संस्कार में गया युवक भगवतदास घाट पर गंगा नहाने के दौरान गहरे में पानी में डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था, इसलिए कोई उसकी जान नहीं बचा सका। बाद में गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। फीलखाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बजरिया वशीरगंज निवासी रमेश प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में पत्नी शकुंतला और दो बेटे अभिषेक व रूद्र वाल्मीकि (18) हैं। शुक्रवार को रमेश के पड़ोस में रहने वाली एक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। अंतिम यात्रा भगवत दास घाट जानी थी। रूद्र भी इलाके के लोगों के साथ अंतिम यात्रा में शामिल होकर घाट चला गया। क्रियाकर्म के बाद सभी गंगा में नहाने लगे। इस बीच रूद्र भी नहाने के लिए नदी में उतर गया।
विज्ञापन


उसे डूबता देख घाट पर मौजूद लोग चिल्लाने लगे और गोताखोरों को जानकारी दी। जब तक गोताखोर पानी में उतरे तब तक वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों ने कुछ ही देर में उसे पानी से ढूंढ़कर बाहर निकाला। बाद में रुद्र को उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर फीलखाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed