फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: young man tortured by showroom owner hanged himself, told reason of suicide in a video

कानपुर: शोरूम मालिक से प्रताड़ित युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले वीडियो बनाकर बताई आत्महत्या की वजह

Tue, 08 Feb 2022 12:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Feb 2022 12:55 PM IST
सार

कानपुर के सनिगवां क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो वायरल कर फांसी लगा ली। वीडियों में युवक ने एक बाइक कंपनी के शोरूम मालिक को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराते हुए मारपीट का आरोप भी लगाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन
Kanpur: young man tortured by showroom owner hanged himself, told reason of suicide in a video
शेखर शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनिगवां में सोमवार सुबह शेखर शुक्ला (27) ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो वायरल कर फांसी लगा ली। फेसबुक पर जब परिजनों ने वीडियो देखा तो वह मौके पर पहुंचे। आनन-फानन उसको फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवक ने एक बाइक कंपनी के शोरूम मालिक को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराते हुए मारपीट का आरोप भी लगाया। गुस्साए परिजनों ने सनिगवां रोड पर शव रखकर साढ़े चार घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया। शेखर पत्नी शिवा व डेढ़ साल के बेटे शौर्य के साथ रहते थे। सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकले थे। कुछ ही घंटे बाद शेखर का एक वीडियो फेसबुक पर डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें वह कह रहे थे कि एजेंसी मालिक हरिओम पांडेय ने उनसे दो लाख रुपये लिए थे। वह वापस नहीं कर रहे हैं। हम बेटे का इलाज कैसे कराएंगे। जब मैंने कल (रविवार) को उससे पैसे मांगे तो उसने मुझे पीटा।

 

इसलिए मेरी मौत का जिम्मेदार हरिओम पांडेय है। वीडियो देखकर परिजन आनन-फानन अपने निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। जहां दूसरी मंजिल पर रस्सी के सहारे उसका शव झूल रहा था।


सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा 
शेखर के खुदकुशी से गुस्साए परिजनों के साथ सैकड़ों लोग सनिगवां रोड पर आ गए। उन्होंने आरोपी हरिओम की तुरंत गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ये भी कहा कि उसका शोरूम तत्काल सील किया जाए। दोपहर करीब एक बजे से हंगामा प्रदर्शन शुरू हुआ।

 

थानेदार समेत अन्य एक थाने की फोर्स तैनात रही। इंस्पेक्टर समझाने में जुटे रहे। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक भी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे बाद वह परिजनों को शांत करवा सके। तब शाम साढ़े पांच बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। इसके बाद बाइक शोरूम सील कर दिया गया है।

इसलिए तनाव में थे शेखर
शेखर का बेटा गंभीर रूप से बीमार है। उसके इलाज कराने में वह जुटे हुए थे। इसलिए उनको पैसों की जरूरत थी। आरोप है कि हरिओम पैसे वापस नहीं दे रहा था। कुछ पैसा दिया तो उसको उधारी के तौर पर दिया। जब भी उसने पैसे मांगे तो हरिओम ने इनकार कर दिया। रविवार को उसको पीटा और जलील किया। इसलिए शेखर बेहद तनाव में थे।

"शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। अन्य जो मांगे हैं उसके लिए प्रशासन को भी अवगत कराया जा रहा है।" - प्रमोद कुमार, डीसीपी पूर्वी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed