फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Yoga table will cure stomach related diseases by doing Shirshasana

Kanpur News: शीर्षासन कराकर पेट संबंधित रोगों को दूर भगाएगी योग टेबल

Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Yoga table will cure stomach related diseases by doing Shirshasana
कानपुर। कभी भारी सामान उठाने तो कभी उछल कूद करने से नाभि उखड़ने की बात आपने जरूर सुनी होगी। इससे होने वाले असहनीय दर्द, पेट खराब होने की समस्या से भी अक्सर लोग जूझते हैं। शीर्षासन की मदद से इस परेशानी से बचा जा सकता है, लेकिन कई लोग इसे करना नहीं जानते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए भरुआसुमेरपुर निवासी सिद्धार्थ सिंह ने योग टेबल बनाई है।
विज्ञापन


इसकी मदद से अधिक वजन वाले व्यक्ति भी आसानी से शीर्षासन कर इसका लाभ ले सकते हैं। सिद्धार्थ का स्टार्टअप आईआईटी कानपुर से इंक्यूबेटेड है। चंडीगढ़ से एमबीए कर चुके सिद्धार्थ स्वयं इस समस्या से काफी ग्रस्त रहे हैं। उन्होंने बताया कि काफी सालों तक डॉक्टर इसका इलाज नहीं ढूंढ सके थे। फिर जब इसके बारे में रिसर्च की तो पता चला कि नाभि हटने का मतलब आंतें अव्यवस्थित हो जाना होता है, जिससे शरीर को पोषण नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


पेट में दर्द और सूजन हो जाती है। इसका शीर्षासन से बेहतर कोई उपाय नहीं है। वहीं, काफी लोग शीर्षासन करना नहीं जानते हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने 10 साल मेहनत करके योग टेबल तैयार की। इसकी मदद से अधिक से अधिक वजनदार इंसान भी आसानी से शीर्षासन कर सकता है। शीर्षासन के साथ ही यह टेबल पैरों में खिंचाव भी करता है, जिससे नसों की कई बीमारियां भी ठीक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी मैनुअल है मशीन
सिद्धार्थ कहते हैं कि शुरुआती दौर में योग टेबल तीन क्विंटल की बनकर तैयार हुई थी। कई बार इस पर काम किया तब जाकर यह 20 किलो की हुई। उन्होंने बताया कि योग टेबल पूरी तरह से मैनुअल है, आईआईटी की मदद से इसे इलेक्ट्रानिक फाॅर्म में तैयार करना है।


300 लोगों पर हो चुकी है टेस्टिंग
सिद्धार्थ ने बताया कि 300 लोगों पर अभी तक इस योग टेबल की टेस्टिंग हो चुकी है। इसमें अधिकतर लोगों को फायदा मिला है। मैनुअल योग टेबल का इस्तेमाल आईआईटी के कई छात्र और प्रोफेसर भी कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed