फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Work on third rail starts in Baradevi-Naubasta elevated section

कानपुर मेट्रो: बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल का काम शुरू

Sun, 09 Mar 2025 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Mar 2025 09:38 PM IST
सार

Kanpur News: बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल का काम शुरू हो गया है। इस सेक्शन में 750 वोल्ट थर्ड रेल सिस्टम के उपकरण लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Work on third rail starts in Baradevi-Naubasta elevated section
थर्ड रेल का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने बारादेवी-नौबस्ता सेक्शन में रविवार को थर्ड रेल बिछाने का कार्य शुरू किया। पांच किलोमीटर लंबे 750 बोल्ट के थर्ड रेल सिस्टम से मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति होगी। कॉरिडोर-1 के बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल सिस्टम इंस्टॉल करने के लिए पिछले दिनों बारादेवी स्टेशन के पास थर्ड रेल सिस्टम के उपकरणों को क्रेन के माध्यम से मेट्रो वायाडक्ट पर पहुंचाया गया था। सबसे पहले ब्रैकेट्स लगाए जा रहे हैं। इस सेक्शन पर ट्रैक निर्माण का कार्य भी हो रहा है, जबकि रेल पटरियों की वेल्डिंग का काम पूरा हो गया है। थर्ड रेल प्रणाली में पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाली ओएचई (ओवर हेड इक्युपमेंट) प्रणाली की जगह पर ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल का प्रयोग किया जाता है। 750 वोल्ट डीसी करंट पर चलने वाली कानपुर मेट्रो ट्रेनें परिचालन के लिए इसी थर्ड रेल का प्रयोग करती हैं।
विज्ञापन



यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि मेट्रो की टीम मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा के विस्तार के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से तैयारी कर रही है। सीएमआरएस के निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने और अनुमोदन प्राप्त करने के बाद आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

थर्ड रेल ट्रैक्शन सिस्टम के फायदे
- थर्ड रेल प्रणाली के अंतर्गत ट्रेनों के परिचालन के लिए बिजली की सप्लाई ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल से मिलती है। साथ ही यह सप्लाई डायरेक्ट करंट (डीसी) होती है।
- थर्ड रेल ट्रैक्शन सिस्टम का मेंटीनेंस कम होता है क्योंकि इसमें पतंगबाजी आदि की वजह से बिजली सप्लाई ट्रिप या बाधित होने की आशंका नहीं होती।
- इस सिस्टम में बिजली के तारों का कोई सेटअप बाहरी तौर पर दिखाई नहीं देता, इस वजह से यह सिस्टम शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुंदर बनाए रखने में भी मददगार होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed