फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur work on 5 MLD STP is in its final stages treated water from drains will flow into Ganges by end of Dec

Kanpur: पांच एमएलडी एसटीपी का काम अंतिम चरण में, दिसंबर के अंत तक नालों का शोधित पानी गंगा में गिरेगा

Sat, 13 Dec 2025 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Dec 2025 02:04 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में एनएमसीजी निरीक्षण के बाद जल निगम और नगर पालिका अधिकारियों ने पांच एमएलडी क्षमता वाले अहमद नगर एसटीपी का निरीक्षण किया। यहां 90% काम पूरा हो चुका है और दिसंबर के अंत तक इसे चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur work on 5 MLD STP is in its final stages treated water from drains will flow into Ganges by end of Dec
नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की दो सदस्यीय टीम का निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा नई दिल्ली की दो सदस्यीय टीम के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को जल निगम के एई और पालिका के ईओ ने अहमद नगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि दिसंबर के अंत तक एसटीपी का बाकी 10 फीसदी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नगर के पांच नालों का गंदा पानी शोधित करने के बाद गंगा में गिराया जाएगा।

विज्ञापन

गंगाघाट नगर पालिका के ईओ मुकेश कुमार मिश्रा व जल निगम के एई पुनीत कुमार शुक्रवार को दोपहर बाद अहमद नगर स्थित पांच एमएलडी क्षमता वाले निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण करने पहुंचे। पालिका ईओ ने बताया कि एसटीपी का 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। कुछ जगह भूमिगत पाइप लाइन डालने का कार्य बाकी है, जिसे दिसंबर के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद मिश्रा कॉलोनी, अहमद नगर, पुरानी बाजार, श्रीनगर, रविदास नगर के नाले सीधे एसटीपी में गिराए जाएंगे।

विज्ञापन

शनिवार को होगा सर्वे
यहां गंदा पानी शोधित होने के बाद गंगा में गिराया जाएगा। ईओ ने बताया कि मिश्रा कॉलोनी वाले नाले का स्थान काफी नीचा है, जिसे ऊंचा करते हुए जल निगम पाइप लाइन डालते हुए उसे पुरानी बाजार के नाले से जोड़ेगा। इसके लिए शनिवार को सर्वे होगा। निरीक्षण के दौरान जेई पालिका घनश्याम मौर्य, स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

आठ एमएलडी क्षमता का एक और एसटीपी बनेगा
पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भातू फार्म और मुकैया ताल नाला के पानी को शोधित कर गंगा में गिराने के लिए आठ एमएलडी क्षमता का एक और एसटीपी बनाया जाएगा। इसकी स्वीकृति शासन स्तर पर मिल गईं है। जल निगम की ओर से सर्वे कार्य शुरू करते हुए गंगा कटरी क्षेत्र में जगह तलाशी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed