फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman scratches teenager in cricket fight, beats him with slippers, video goes viral

Kanpur: क्रिकेट के झगड़े में महिला ने किशोर को नोचा, चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 08 Jun 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 11:23 PM IST
सार

महिला ने किशोर के साथ मारपीट की। घटना गोविंदनगर में पांच जून की है। पीड़ित किशोर की मां ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Woman scratches teenager in cricket fight, beats him with slippers, video goes viral
महिला ने बच्चे से की मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गोविंदनगर में किशोरों के बीच हुए क्रिकेट मैच के झगड़े में अचानक एक किशोर की मां कूद पड़ीं। उन्होंने दूसरे किशोर को जमकर पीटा, नाखूनों से नोचा और उस पर चप्पलें चलाईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित किशोर की मां ने आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और अपमानित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी पंकज शर्मा प्रोवीजन स्टोर संचालक हैं। उनकी पत्नी रीना शर्मा ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक पांच जून की शाम करीब छह बजे उनका 12 वर्षीय बेटा शहीद भगत सिंह पार्क में क्रिकेट खेलने गया था। यहां पर पड़ोस में रहने वाले सतविंदर सिंह का बेटा भी खेल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। सतविंदर सिंह का बेटा अपनी मां परमजीत कौर को बुलाकर ले आया। परमजीत कौर ने आते ही उनके बेटे को गालियां दी और उसकी चप्पलों से पिटाई की।
विज्ञापन

Kanpur: Woman scratches teenager in cricket fight, beats him with slippers, video goes viral
गोविंद नगर थाना - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के बेटे ने भी कई बार लात मारीं। इस दौरान महिला ने बेटे के चेहरे और गर्दन को नोच लिया, जिसके निशान बेटे के गर्दन पर बन गए हैं। रीना शर्मा के मुताबिक उन्होंने घटना का विरोध किया तो परमजीत कौर ने उनसे अभद्रता की। शिकायत करने के नाम पर धमकी दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर की मां की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed