{"_id":"694429bd17c5fed47e00e9e1","slug":"kanpur-woman-s-body-found-hanging-door-locked-from-the-outside-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फंदे से लटका मिला महिला का शव, बाहर से लगी थी कुंडी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फंदे से लटका मिला महिला का शव, बाहर से लगी थी कुंडी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 18 Dec 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Dec 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
शिवानी निषाद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुरवा में गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में एक महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घर लौटे पति को कमरे के बाहर कुंडी लगी मिली। बेटे के रोने की आवाज आई तो गेट खोला तब पत्नी के शव फंदे से लटका पाया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया। पति और मृतका की बड़ी बहन ने इलाके के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गिल्लीपुरवा निवासी शिवानी निषाद (23) की शादी साल 2015 में दुर्गापुरवा के रहने वाले सोनेलाल निषाद से हुई थी। शिवानी चार बहनों ज्योति, जूही, निर्जला में दूसरे नंबर की थी। उनका छह साल का बेटा देव है। किसान पति ने बताया कि गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर ताई की तेरहवीं थी। वह उनके घर गए थे। वह वहां से खाना लेकर लौटे तो घर के बाहर कुंडी लगी मिली। कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हुए तो साड़ी के फंदे से पत्नी का शव लटका पाया। नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पति सोनेलाल और बड़ी बहन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
गोली मारने की दी थी धमकी
पति सोनेलाल का गंभीर आरोप है कि इलाके के रहने वाले एक युवक ने उनकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। करीब ढाई महीने के लिए पत्नी उसी युवक के पास चली गई थी। बेटे का वास्ता देने पर वह घर लौटी थी। युवक के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था तो आरोपी ने उन लोगों को गोली मारने की धमकी दी थी। उसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
पति सोनेलाल का गंभीर आरोप है कि इलाके के रहने वाले एक युवक ने उनकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। करीब ढाई महीने के लिए पत्नी उसी युवक के पास चली गई थी। बेटे का वास्ता देने पर वह घर लौटी थी। युवक के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था तो आरोपी ने उन लोगों को गोली मारने की धमकी दी थी। उसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।