Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman forgot her purse in the waiting hall, employee handed it over to GRP

Kanpur: वेटिंग हॉल में महिला पर्स भूली, कर्मी ने जीआरपी को सौंपा, पर्स में नकदी, जेवर और कागजात मिले

Wed, 11 Jun 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman forgot her purse in the waiting hall, employee handed it over to GRP
वेटिंग हॉल में महिला का पर्स मिलने का मामला - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल स्टेशन के एसी पेड वेटिंग हॉल के कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। हाॅल में छूटा महिला का पर्स उसने जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। पर्स में नकदी, जेवर समेत अन्य सामान था। जीआरपी ने मोबाइल पर कॉल कर महिला को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर-1 पर बने एसी पेड वेटिंग हॉल के मैनेजर सुनील ने बताया कि वेटिंग हॉल में महिला यात्री अपना पर्स भूल गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Woman forgot her purse in the waiting hall, employee handed it over to GRP
पर्स में मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
इस पर प्रभारी निरीक्षक ने वीडियोग्राफी करते हुए पर्स खुलवाया। पर्स में 35 सौ रुपये, कुछ जेवर, आधार कार्ड, दवाएं व अन्य कागजात थे। डायरी में लिखे नंबर पर कॉल की गई तो दिल्ली निवासी ज्ञानेंद्र ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Woman forgot her purse in the waiting hall, employee handed it over to GRP
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पर्स बिहार निवासी रिश्तेदार रागिनी का है, जो कोटा जा रही थीं। बाद में रागिनी ने भी कॉल कर जीआरपी प्रभारी से बात की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पर्स रखवा दिया गया है। महिला के सेंट्रल आने पर पर्स उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed