फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Woman dies under suspicious circumstances her family alleges she was starved and tormented

कानपुर: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष बोला-भूखा रखकर तड़पाया, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Oct 2026 02:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 04 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत परदेवनपुरवा लालबंगला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों का दावा है कि तीन दिन से तेज बुखार के इलाज के दौरान उनकी मौत हुई, जबकि मायके वालों ने पति के अवैध संबंधों, दहेज प्रताड़ना, भूखा रखकर तड़पाने और बीमारी में सही इलाज न कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Woman dies under suspicious circumstances her family alleges she was starved and tormented
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के परदेवनपुरवा लालबंगला निवासी बीनू यादव (38) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने तीन दिन से बुखार आने के बाद उपचार के दौरान मौत होने की बात कही, जबकि मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, भूखा रखने और बीमारी के दौरान इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के आशा अभयपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गोरेलाल ने बताया कि उनकी चार बेटियों में बीनू की शादी करीब 12 साल पहले परदेवनपुरवा निवासी सेवानिवृत्त फौजी हरिमोहन के बेटे अनिल यादव से हुई थी। बीनू के दो बच्चे कार्तिक और नित्या हैं। परिवार में गोरेलाल की पत्नी अनु देवी और इकलौता बेटा अनुज भी है।

विज्ञापन





प्रताड़ना के बीच घुट-घुटकर जीवन जी रही थी बेटी
गोरेलाल और उनके बेटे का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अनिल के किसी अन्य महिला से संबंध हो गए थे। बीनू इसका विरोध करती थीं। आरोप है कि इसी बात को लेकर अनिल उन्हें प्रताड़ित करने लगा। मायके पक्ष का कहना है कि बीनू को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था और कई बार भूखा भी रखा गया। पिता का आरोप है कि बेटी इस प्रताड़ना के बीच घुट-घुटकर जीवन जी रही थी।

विज्ञापन

लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
गोरेलाल के मुताबिक करीब एक सप्ताह से बीनू की तबीयत खराब थी और हालत लगातार बिगड़ रही थी। आरोप है कि इसके बावजूद ससुरालीजनों ने उनके इलाज पर गंभीरता नहीं दिखाई। बीमारी के दौरान इलाज के नाम पर खानापूर्ति की गई। शनिवार को बीनू की मौत की जानकारी मिलने पर मायकेवाले ससुराल पहुंचे और उन्होंने प्रताड़ना व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता ने यह भी बताया कि बीनू के ससुराल पक्ष से पहले भी विवाद हो चुका था। दोनों पक्षों के बीच झगड़े के मामले में थाना-चौकी तक शिकायत पहुंची थी। मायके पक्ष ने महिला की मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच और आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ससुरालीजनों का कहना है कि बीनू को तीन दिन से बुखार था और उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष ने महिला को प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed