{"_id":"670ab07e333458b9f00c51c6","slug":"kanpur-woman-dies-after-delivery-family-members-create-ruckus-in-the-hospital-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने से महिला की मौत, डॉक्टर बोली- गलती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने से महिला की मौत, डॉक्टर बोली- गलती हो गई
Sat, 12 Oct 2024 10:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:53 PM IST
सार
Kanpur News: डिलीवरी के बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
महिला की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी के कृष्णापुरम स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि गलत ऑपरेशन से उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। फिलहाल परिजन अस्पताल के बाहर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिवकटरा फार्म निवासी रजत ने बताया कि वह नगर निगम में ठेका कर्मचारी हैं। बताया कि उनकी पत्नी खुशबू (25) को डिलीवरी के लिए कृष्णा पुरम स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम भर्ती कराया। यहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि डिलीवरी ऑपरेशन से होगी। इसके बाद बताई गई रकम जमा कर दी गई। ऑपरेशन से लड़के का जन्म हुआ। फिर शनिवार देर शाम खुशबू को उन्होंने टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में एम्बुलेंस से भेजा।
विज्ञापन
लेकिन कृष्णा हॉस्पिटल में उपचार से इनकार कर कार्डियोलॉजी में ले जाने को कहा। वहां पहुंचने से पहले ही खशबू की मौत हो गई थी। फिर अस्पताल वापस आने पर डॉक्टर बोले कि गलती हो गई, जो चाहे कर लो। फिर अस्पताल के बाहर परिजनों और मोहल्ले के लोगों का आना शुरू हो गया। सूचना पर अस्पताल में कृष्णानगर और चकेरी पुलिस पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन