फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman commits suicide in protest against illegal relationship

Kanpur: अवैध संबंध के विरोध में महिला ने जान दी, पति बोला- मेरी हत्या के लिए लाई थी जहर

Sat, 21 Jun 2025 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 07:59 PM IST
सार

Kanpur News: पत्नी के मोबाइल में अश्लील वीडियो और फोटो देखने के बाद सोमवार को दोनों में विवाद हुआ था। दुष्कर्म के आरोप में जेल गया पति एक साल बाद आया तो भतीजे से अवैध संबंधों का पता चला।

विज्ञापन
Kanpur: Woman commits suicide in protest against illegal relationship
नवाबगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय महिला ने अवैध संबंध के विरोध में सोमवार को जहर खा लिया। शनिवार को हैलट में उसकी माैत हो गई। दोनों की यह दूसरी शादी है। वहीं, पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसकी हत्या के लिए जहर लाई थी। नवाबगंज के एक गांव निवासी लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि तीन साल पहले गंगाबैराज स्थित एक गांव निवासी महिला से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन


सालभर पहले वह दुष्कर्म के मामले में जेल चला गया था। दो महीने पहले ही जमानत पर छूटकर आया है। आरोप लगाया कि उसके जेल में रहने के दौरान पत्नी और भतीजे के बीच नजदीकी बढ़ गई और दोनों में अवैध संबंध हो गए। उसने घर में दोनों को अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। आराेप है कि इसके बाद पत्नी उसकी हत्या के लिए मेडिकल स्टोर से जहरीला पदार्थ खरीद लाई थी। सोमवार को पत्नी का मोबाइल चेक किया तो दोनों के कई अश्लील वीडियो और फोटो मिले। इस पर विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

 

Kanpur: Woman commits suicide in protest against illegal relationship
सांकेतिक तस्वीर
हैलट अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मायके वालों ने भी दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

करोड़ों की संपत्ति भी हड़पने का इरादा
पति के अनुसार, परिवार में तीन भाई हैं। सभी के नाम पर करीब पांच बीघा जमीन है। इसकी कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये है। आरोप है कि पत्नी ने भतीजे से अवैध संबंध के बाद उसकी हत्या कर संपत्ति भी हड़पने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed