फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव इन लॉकडाउन: दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर कानपुर से महाराष्ट्र ले गई पत्नी

Wed, 03 Jun 2020 04:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 03 Jun 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur : Wife took Divyang husband from Kanpur to Maharashtra
पति को पीठ पर लाद कर ले जाती पत्नी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार को पति-पत्नी के बीच का अटूट प्रेम और श्रद्धा देखने को मिली। तपती धूप में माथे से टपकता पसीना और पीठ पर अपने पति को लादे महिला जब कानपुर सेंट्रल पहुंची तो एक पल के लिए हर कोई उसे देखता रह गया।

 
Trending Videos
kanpur : Wife took Divyang husband from Kanpur to Maharashtra
कानपुर सेंट्रल पर दिखी ये तस्वीर - फोटो : amar ujala
सेंट्रल स्टेशन पर काफी देर बाद भी जब पति को ले जाने के लिए आसपास कोई साधन न दिखा तो महिला ने अपना पत्नी धर्म निभाया। पति चलने में असमर्थ था तो महिला ही उसका सहारा बनी और उसे पीठ पर उठा कर प्लेटफार्म तक ले गई।

 
kanpur : Wife took Divyang husband from Kanpur to Maharashtra
कुछ दिन पहले टूटा था पति का पैर - फोटो : amar ujala
केस्को में बिजली ठेकेदार के अधीन काम करने वाले श्रमिक दीपक के लिए इस समय उनकी पत्नी उनको नया जीवन दे रही हैं। डेढ़ महीने पहले फजलगंज में केस्को का काम करने के दौरान एक एक्सीडेंट में श्रमिक दीपक के दोनों पैर टूट गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur : Wife took Divyang husband from Kanpur to Maharashtra
तपती धूम पर पीठ पर लादकर चली - फोटो : amar ujala
अभी कुछ दिनों पहले प्लास्टर खुला है लेकिन वह चल पाने में अक्षम हैं, ऐसे में उनका बैसाखी उनकी पत्नी ज्योति बनी हैं। वह महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं, जो यहां काम करने आ गए थे।  लॉकडाउन के बाद अपने घर जाना चाहते हैं।

 
विज्ञापन
kanpur : Wife took Divyang husband from Kanpur to Maharashtra
पत्नी के आने का इंतजार करता पति - फोटो : amar ujala
सोमवार से सेंट्रल स्टेशन पति के साथ ट्रेन से जाने के लिए वह यहां रह रही हैं। दीपक को उनकी जरूरत के लिए लाना ले जाना ज्योति खुद करती हैं। अपने कंधों पर लादकर उन्हें लाती ले जाती हैं। मंगलवार को वह पुष्पक एक्सप्रेस से अपने पति को लेकर मुंबई रवाना हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed