फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, There is no possibility of strong heat even in June, monsoon may be weak

Kanpur Weather Update: जून में भी तेज गर्मी के आसार नहीं, मानसून पड़ सकता कमजोर, जानें कैसा रहेगा मौसम

Sat, 03 Jun 2023 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jun 2023 02:06 PM IST
सार

Weather News: तेज गर्मी न पड़ने का असर मानसून पर भी पड़ रहा है। सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून निर्धारित समय के मुकाबले सात दिन देर से 5 जुलाई तक आने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, There is no possibility of strong heat even in June, monsoon may be weak
उमस व गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून में भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने हवा में नमी के चलते इस बार जून में भी मई जैसे हालात रहने की संभावना जताई है। महीने के पहले दो दिन पारा भी 40 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया है, जबकि जून के शुरुआत से ही तापमान 40 से ऊपर रहता है।

विज्ञापन

सीएसए मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार भूमध्य सागर और अरब सागर से उठने वाली हवा॔एं लगातार आपस में टकरा रही हैं। इससे हवा में नमी की अधिकता है। ऐसे में तापमान अधिक नहीं बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान 27.6  रिकार्ड किया गया। हवा में अधिकतम नमी चार प्रतिशत बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई जबकि न्यूनतम नमी 33 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती उमस से लोग हो रहे हैं परेशान
इसके प्रभाव से छह जून तक हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के करीब है। जून की शुरुआत में लू का कहर भले ही देखने को न मिला हो, लेकिन बढ़ती उमस से लोग पसीने से लथपथ हो रहे हैं। 

मानसून 5 जुलाई तक आने के आसार
तेज गर्मी न पड़ने का असर मानसून पर भी पड़ रहा है। सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून निर्धारित समय के मुकाबले सात दिन देर से 5 जुलाई तक आने की संभावना जताई है। हालांकि पिछले साल मानसून ने 20 जुलाई को दस्तक दी थी। इस लिहाज से यह फिर भी 15 दिन जल्दी आ जाएगा।

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी
महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून आने का निर्धारित समय 28 जून है। डॉ. पांडेय के अनुसार अरब सागर में एक चक्रवात विकसित होने की वजह से मानसून की रफ्तार भी धीमी हो गई है। पिछला साल छोड़ दिया जाए तो 2013 से 2021 के बीच मानसून समय पर या उससे पहले ही आ गया था।

पिछले वर्षों में इन तिथियों में आया मानसून

  • 2022 में-20 जुलाई
  • 2021 में 18 जून
  • 2020 में 24 जून
  • 2019 में 25 जून
  • 2018 में 26 जून
  • 2017 में 28 जून
  • 2016 में 20 जून
  • 2015 में 26 जून
  • 2014 में 12 जून
  • 2013 में 17 जून
  • 2012 में 4 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed