{"_id":"660b83e72470868ec90fc8fa","slug":"kanpur-weather-update-temperature-higher-than-normal-strong-sunlight-due-to-increased-humidity-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: सामान्य से अधिक चल रहा तापमान, नमी बढ़ी होने की वजह से लग रही तेज धूप, ये है अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: सामान्य से अधिक चल रहा तापमान, नमी बढ़ी होने की वजह से लग रही तेज धूप, ये है अलर्ट
Tue, 02 Apr 2024 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:35 AM IST
सार
Weather News: शहर में एक सप्ताह से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में हल्के बादल के साथ हवाएं और तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पिछले करीब एक सप्ताह से दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। इस बार हवा में नमी बढ़ी होने की वजह से भी धूप ज्यादा तेज लग रही है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार भूमध्य सागर और अरब सागर से आने वाले हवाओं की वजह से नमी लगातार इस सीजन में भी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम पारा 20.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम हवा में नमी 57 प्रतिशत रही, जबकि एक दिन पहले यह 71 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
इसी तरह न्यूनतम नमी 24 प्रतिशत रिकार्ड हुई, एक दिन पहले दो प्रतिशत की कमी के साथ 22 प्रतिशत रही। इस बीच 24 घंटे के बीच हवा की रफ्तार में दो किमी प्रति घंटा की बढ़ोतरी हुई। सुबह से लेकर शाम के बीच 7.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। अगले 24 घंटे में हल्के बादल के साथ हवाएं और तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन
पिछले सात दिनों में तापमान
- 26 मार्च को अधिकतम 33.0 सामान्य से 0.6 अधिक
- 27 को अधिकतम 34.8 सामान्य से 1.8 अधिक
- 28 को अधिकतम 36.0 सामान्य से 3.1 अधिक
- 29 को अधिकतम 36.0 सामान्य से 3.0 अधिक
- 30 को अधिकतम 35.8 सामान्य से 2.7 अधिक
- 31 को अधिकतम 37.6 सामान्य से 4.5 अधिक
- एक अप्रैल को अधिकतम 37.0 सामान्य से 3.5 अधिक