फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update Night temperature drops 5.7 degrees below normal northwest winds affect

Kanpur Weather Update: सामान्य से 5.7 डिग्री लुढ़का रात का पारा, उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर, ये है पूर्वानुमान

Tue, 11 Nov 2025 01:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Nov 2025 01:42 PM IST
सार

Weather News: कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों में उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर दिखने लगा है। इसके चलते सोमवार को रात का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री लुढ़ककर 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Night temperature drops 5.7 degrees below normal northwest winds affect
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर कानपुर मंडल सहित पूरे गंगा के मैदानी भागों में दिखाई दे सकता है। इसकी वजह से रात और दिन के तापमान अगले दो दिन में 2-3 डिग्री तक का उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच सोमवार को रात का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री लुढ़ककर 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

वहीं, दिन का पारा सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे आकर 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। माैसम विभाग का पूर्वानुमान हे कि मंगलवार को दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है। इसकी वह से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री का उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Night temperature drops 5.7 degrees below normal northwest winds affect
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

सुबह शाम बनी रह सकती है धुंध
माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश और गंगा के मैदानी भागों में अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी हैं। उनकी गति आठ किमी प्रति घंटा है। जबकि आम दिनों में हवा की औसत गति 4 से 5 किमी के बीच रहती है। बताया कि सुबह शाम धुंध भी बनी रह सकती है। वातावरण में नमी बनी रहने से रात में ओस भी गिरने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed