फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Monsoon winds are active,  Chances of rain again today, chances of strong wind

कानपुर मौसम अपडेटः मानसूनी हवाएं सक्रिय...आज फिर बारिश की संभावना, तेज हवा चलने के भी आसार, पढ़िए पूरा अपडेट

Sat, 24 Jun 2023 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Jun 2023 11:06 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार मानसूनी बारिश कम हो सकती है। पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। हालांकि उस हिसाब से बारिश नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Monsoon winds are active,  Chances of rain again today, chances of strong wind
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मानसूनी हवाओं ने लय तो पकड़ ली है, लेकिन बारिश का सिलसिला बीच-बीच में टूट रहा है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह से फिर से दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। अनुमान यह भी है कि इस बार मानसूनी बारिश पिछले वर्षों के मुकाबले कम हो सकती है।

विज्ञापन

सीएसए के डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले दो दिनों से जिस तरह से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। उस हिसाब से बारिश नहीं हो रही है। मानसूनी बारिश के लिए हवाएं अपने निर्धारित रास्तों अरब सागर से दक्षिण भारत और बंगाल खाड़ी से उत्तर भारत के क्षेत्रों में चल रही हैं।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मानसूनी हवा के बारिश का सिलसिला आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मानसून में देरी भी हो सकती है। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 98 और न्यूनतम 63 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • सुबह के समय 8.6 मिमी बारिश हुई। हवा की रफ्तार पांच किमी प्रति घंटा रही।
  • 277.4 मिमी बारिश इस वर्ष मार्च से अब तक हो चुकी है
  • 120 मिमी बारिश पिछले एक सप्ताह में दर्ज की गई है।

बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल
कानपुर में लगातार 24 घंटे हुई बारिश ने जहां एक ओर आठ डिग्री पारा गिराया। वहीं बारिश थमने के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई है। वहीं मानसून के आने में अभी करीब चार से पांच दिन का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed