Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Mercury reached 43.4 degree, people suffering due to humidity even at night

Kanpur Weather Update: 43.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात में भी उमस से लोग बेहाल, तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना

Sun, 11 Jun 2023 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Jun 2023 09:38 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Mercury reached 43.4 degree, people suffering due to humidity even at night
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा भी 28.4 डिग्री सेल्सियस की चोटी पर पहुंचने से लोग हो बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में सुबह और शाम के समय हल्के बादल व तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन

हालांकि दिन में कड़ी धूप और लू का सिलसिला जारी रहेगा। सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार महानगर और इसके आसपास पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। अभी तेज बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन हवा में नमी के चलते उमस बनी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जून में पिछले वर्षों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा चुका है। ऐसे में संभावना है कि तापमान अभी और बढ़ सकता है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी 48 और न्यूनतम 30 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई है। दिन में कड़ी धूप से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये है किसानों के लिए सलाह
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने काम के समय में परिवर्तन करें। सुबह और शाम को ही खे तों पर जाएं। फसलों की सिंचाई दिन के बजाए रात में करें। बता दें कि अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

15 जून तक पड़ेगा गर्मी का कहर
मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। 15 जून तक बेचैन कर देने वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई थी। इसका असर दिख रहा है। अब गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। इस साल 23 मई, 24 मई, 31 मई की रात में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये रातें बेहद गर्म रहीं।

पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा
इधर शुक्रवार की रात में गर्मी का नया रिकार्ड बना। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस साल में अब तक यह न्यूनतम तापमान सर्वाधिक है। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसकी वजह से शुक्रवार की रात साल की सबसे गर्म रात रही। शनिवार दिन में पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
इसकी वजह से गर्मी से लोग बेहाल रहे। सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि 9.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने राहगीरों को झुलसाया। कूलर और एसी में लोगों को राहत मिल सकी। सुबह से निकली चटक धूप की वजह से गर्मी चरम पर रही। दोपहर होने पर सूरज की गर्मी ने बेचैनी और बढ़ा दी।

दिन में तीन बार पिलाएं पशुओं को पानी
मौसम गर्म होने और लू चलने पर शरीर की नमी सूख रही है। इसे देखते हुए लोग पशुओं को दिन में तीन बार नल का ठंडा पानी पिलाएं। वैज्ञानिकों के अनुसार, मवेशियों को चरही के पास ही पानी उपलब्ध कराया जाए, तो बेहतर रहता है। इससे मवेशी प्यास लगने पर पानी पी लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed