फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Mercury @ 2.4, Kanpur is the coldest in the state, the entire January will be spent in

Kanpur Weather Update: पारा @ 2.4...प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा, विशेषज्ञ बोले- ठिठुरते बीतेगी पूरी जनवरी

Sat, 20 Jan 2024 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Jan 2024 10:01 AM IST
सार

Weather News: प्रदेश के इलाके ठंड की चपेट में हैं। इस बीच प्रदेश में कानपुर सर्वाधिक ठंडा रहा है। 19 जनवरी के दिन के तापमान ने 10 और रात के तापमान ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। विशेषज्ञों की मानें, तो उत्तरी पश्चिमी हवाएं बर्फीली पहाड़ियों से कंपकंपी वाली ठंड ला रही हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Mercury @ 2.4, Kanpur is the coldest in the state, the entire January will be spent in
कानपुर में बढ़ी गलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा है। न्यूनतम पारा एक डिग्री और लुढ़ककर 2.4 पर आ गया। वहीं रामनगरी अयोध्या पांच डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। 19 जनवरी के सामान्य औसत तापमान के लिहाज से अधिकतम तापमान ने 10 साल और न्यूनतम तापमान ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी पारा एक-दो डिग्री और गिर सकता है, जिससे शीतलहर और तेज होगी। इसके बाद मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव आ सकता है। बर्फबारी वाले यूरोपीय क्षेत्रों और दक्षिण एशिया से जेट स्ट्रीम ठंडक ला रही हैं।  इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं माहौल में गलन बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन

हवाओं का रुख बदलने पर भी राहत मिलेगी। शीतलहर की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य औसत से नीचे हैं। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 7.6 और न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है। इसकी वजह से दिन और रात दोनों सर्द हो गई हैं। कंपकंपी छुड़ा देने वाली सर्दी ने एक स्वेटर और चढ़वा दिया है।

वर्ष 2013 के बाद इतना कम हुआ है तापमान
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 19 जनवरी का अधिकतम तापमान वर्ष 2013 के बाद इतना कम हुआ है। वर्ष 2013 में भी अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस पर आया है। उसके बाद इस दिन अधिकतम तापमान इतना कम नहीं हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 2003 के बाद 19 जनवरी को इतना नीचे नहीं आया।

विज्ञापन

ठिठुरते बीतेगी पूरी जनवरी
सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शीतलहरी का माहौल पूरी जनवरी भर बने रहने के आसार हैं। जेट स्ट्रीम हवाओं का रुख बदलने और इनके और ऊपर चले जाने के बाद राहत मिलेगी। उन्होंने 25 और 26 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ का भी कानपुर परिक्षेत्र पर असर आएगा। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक सुबह और रात को शीत लहर के साथ घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान

  • कानपुर नगर- 2.4 डिग्री सेल्सियस
  • अयोध्या- 5 डिग्री सेल्सियस
  • फुरसतगंज (रायबरेली)-5.4 डिग्री सेल्सियस
  • झांसी- 5.4 डिग्री सेल्सियस
  • फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)- 5.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed