{"_id":"659e36c6bfa51d95ce03afbf","slug":"kanpur-weather-update-maximum-temperature-dropped-by-4-5-degrees-due-to-rain-weather-may-open-from-today-2024-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: बारिश से अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री लुढ़का, आज से खुल सकता है मौसम, निकलेगी तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: बारिश से अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री लुढ़का, आज से खुल सकता है मौसम, निकलेगी तेज धूप
Wed, 10 Jan 2024 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:49 AM IST
सार
Weather News: डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बादल और बारिश के दिन अब खत्म हो गए हैं। बुधवार दोपहर बाद से मौसम पूरी तरह से खुलने की संभावना है। 10 जनवरी को दिन में दो बजे के बाद से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में अचानक बढ़ी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने सुबह बारिश के साथ कंपकंपी बढ़ा दी। दोपहर बाद मात्र डेढ़ घंटे के लिए धूप निकली। ऐसी स्थिति में दिन का तापमान 4.5 डिग्री लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात में भी बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान एक 1.8 डिग्री बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
हालांकि पिछले वर्ष नौ जनवरी को अधिकतम पारा 12 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री था। सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बादल और बारिश के दिन अब खत्म हो गए हैं। बुधवार दोपहर बाद से मौसम पूरी तरह से खुलने की संभावना है। 10 जनवरी को दिन में दो बजे के बाद से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
ऐेसे में दिन का मौसम शुष्क होने लगेगा। तेज धूप निकल सकती है। रात के समय शीतलहरी बढ़ेगी। यानि दिन का पारा चढ़ेगा और रात का नीचे जाएगा। डॉ. पांडेय के अनुसार पछुवा हवाएं चलने से दिन में धूप के बावजूद सिहरन बनी रहेगी। यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक चल सकता है। इस बीच दिन में दो मिली बारिश हुई।
विज्ञापन
नौ जनवरी को पिछले वर्षों में अधिकतम तापमान डिग्री (सेल्सियस में)
- 2023 में 12
- 2022 में 19.4
- 2021 में 21.2
- 2020 में 15.8
- 2019 में 20.8
- 2018 में 17.6
- 2017 में 21.1
- 2016 में 23.2
- 2015 में 13.6