फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Clouds will thunder more and it will rain less, region wise more likely to rain

Kanpur Weather Update: बादल गरजेंगे ज्यादा...बरसेंगे कम, क्षेत्रवार बारिश होने की ज्यादा संभावना, पढ़ें अपडेट

Tue, 27 Jun 2023 08:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Jun 2023 08:36 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा जलवायु परिवर्तन का असर दिखेगा। इस बार क्षेत्रवार बारिश होने की ज्यादा संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Clouds will thunder more and it will rain less, region wise more likely to rain
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मानसूनी हवाएं बादल लेकर आएंगी जरूर, लेकिन बारिश का सिलसिला इस बार रुक-रुककर चलेगा। घने बादल दिखेंगे और गरजेंगे, लेकिन बरसेंगे कम। मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन का असर इस बार सबसे ज्यादा कानपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों में अधिक दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में सभी जगहों पर लगातार बारिश होने के बजाए अलग-अलग क्षेत्रों में बरसात होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग इसे पेचिंग रेन बता रहा है। जून में अभी तीन बार पेचिंग रेन हो चुकी है। कभी शहर के दक्षिणी क्षेत्र में तो कभी पूर्वी क्षेत्र में इसका असर रहा है।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार 28 जून के बाद औसत बारिश की संभावना है, वह भी थोड़ी देर के लिए होगी और कुछ स्थानों पर ही। पिछले वर्षों में जून में हुई बारिश को देखा जाए तो पिछले छह साल की अपेक्षा इस बार अभी तक ज्यादा बारिश (123 मिमी) हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का पैटर्न बदल गया है
क्षेत्रवार बारिश की वजह से उमस और गर्मी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पांडेय का कहना है कि इस बार बारिश का पैटर्न बदल गया है। वैसे इसकी शुरुआत पिछले वर्ष जून से हुई थी, लेकिन इस बार इसमें ज्यादा बदलाव दिख रहा है। बारिश थोड़ी देर के लिए होगी, लेकिन ज्यादा होगी।

रात में हुई 12.5 मिमी बारिश
रविवार-सोमवार की रात में करीब 12.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। ज्यादा बारिश किदवईनगर, गोविंदनगर और दक्षिण क्षेत्र के इन इलाकों में हुई है। बारिश के बावजूद दिन में उमस ने खासा परेशान किया, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जून में पिछले वर्षों में बारिश

  • 2022 में 35.8
  • 2021 में 96.5
  • 2020 में 97.4
  • 2019 में 40.0
  • 2018 में 63.4
  • 2017 में 50.6
  • 2016 में 113.4

जून के इन वर्षों में हुई है सबसे ज्यादा बारिश

  • 2013 में..359.8
  • 2011 में..235.8
  • 2008 में..309.8

बादलों ने बढ़ाया प्रदूषण, एक्यूआई 150 से ऊपर
बारिश के मौसम में आमतौर पर हवा में प्रदूषण की मात्रा सामान्य से भी कम रहती है। धूप और धुएं के कण पानी की बूंदों से धुलकर जमीन पर आ जाते हैं। इस बार बारिश के मौसम में शहर का एक्यूआई दो गुने से भी अधिक चल रहा है। सोमवार को दिन में एक्यूआई 151 रिकार्ड किया गया, लेकिन देर शाम इसमें कमी के साथ यह 99 एक्यूआई तक आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed