{"_id":"6272603e166f01717c3dc5f8","slug":"kanpur-weather-there-will-be-relief-from-heat-and-scorching-heat-drizzle-is-expected-in-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: तपिश और भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन में बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: तपिश और भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन में बूंदाबांदी के आसार
Wed, 04 May 2022 04:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 04 May 2022 04:45 PM IST
सार
कानपुरवासियों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने का समय आ गया है। एक हफ्ते से मौसम की जो तल्खी जारी थी, उसमें थोड़ी नरमी के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी संभव है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार दिखने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, महानगर में तेज हवा, बूंदाबांदी और बारिश भी गिर सकती है। इससे दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
वैसे भी पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान लुढ़क रहा है, तो रात का पारा ऊपर जा रहा है। इस बदलाव की वजह उत्तर पूर्व से चलने वाली हवाएं हैं, जिनकी वजह से दिन में हल्के बाद भी आ रहे हैं। इससे सूरज की किरणों का असर कम हो रहा है। वहीं, रात के समय बादलों के होने से जमीन की ऊर्जा आसमान में जाने के बजाय एक निश्चित ऊंचाई पर जाकर रुक जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 38.8 और न्यूनतम एक डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बंगाल की खाड़ी और भूध्य सागर से उठने वाली हवाओं के आपस में टकराने से उनकी रफ्तार भी घट बढ़ रही है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 9 किमी प्रति घंटा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में फिर से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी संभव है।
विज्ञापन