फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather, Scorched Kanpur, Hot winds are coming from the Thar Desert, the heat waves will intensify

झुलसा कानपुर: थार मरुस्थल से तप कर आ रहीं हैं हवाएं, विभाग बोला- तपिश अभी और बढ़ेगी, लू के थपेड़े तेज होंगे

Fri, 26 Apr 2024 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Apr 2024 09:13 AM IST
सार

Kanpur Weather Update: डॉ. पांडेय ने बताया कि समुद्र तल पर अभी अधिक मौसमी गतिविधियां नहीं है। बीच में पश्चिमी विक्षोभ आएंगे लेकिन उनका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा। इससे तपिश बढ़ेगी। इस दौरान वेट बल्ब तापमान रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather, Scorched Kanpur, Hot winds are coming from the Thar Desert, the heat waves will intensify
kanpur weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के थार मरुस्थल से तप कर आ रहीं हवाएं झुलसा रही हैं। गुरुवार को चिलचिलाती गर्मी ने कानपुरवासियों को बेहाल रखा। पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार पारा 41 के पार गया है। साथ ही लू के थपेड़े भी तेज हो गए हैं। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि थार मरुस्थल से तप कर आ रहीं हवाओं से लू के थपेड़े लगने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हवाएं अरब सागर से नमी लेकर चलती हैं, लेकिन जब राजस्थान के थार मरुस्थल पहुंचती हैं तो तप जाती हैं।

विज्ञापन

तपिश अभी और बढ़ेगी, लू के थपेड़े तेज होंगे
वहां से गर्म हवाओं के रूप में कानपुर परिक्षेत्र में आती हैं। इन्हीं गर्म हवाओं की वजह से गर्मी अधिक बढ़ती है। मौसम विभाग का आकलन है कि तपिश अभी और बढ़ेगी। लू के थपेड़े तेज होंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे और सामान्य से तेज हवाएं चलेंगी।

गर्मी की बीमारियां भी बढ़ने लगीं
गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में थोड़ी राहत जरूर रही। न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। दिन में तपिश होने की वजह से सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कुछ कम रही। बिना जरूरत बाहर लोग कम निकले। साथ ही गर्मी की बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं।

विज्ञापन

वेट बल्ब तापमान: नमी के गर्म होने से लगती है ज्यादा गर्मी
डॉ. पांडेय ने बताया कि समुद्र तल पर अभी अधिक मौसमी गतिविधियां नहीं है। बीच में पश्चिमी विक्षोभ आएंगे लेकिन उनका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा। इससे तपिश बढ़ेगी। इस दौरान वेट बल्ब तापमान रहेगा। इस स्थिति में पारा अधिक नहीं चढ़ता, लेकिन माहौल में नमी रहती है। यह तपिश से गर्म हो जाती है। इससे जितनी गर्मी होती है, लोगों को उससे अधिक गर्मी लगती है।

आगे क्या: उत्तर पश्चिमी हवाएं होंगी बंद तो रात में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि अभी हिमालयी क्षेत्र से उत्तर पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इससे राहत है। जैसे ही ये हवाएं रुकेंगी, दिन की तरह रात में भी गर्मी बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान में इजाफा होने लगेगा। डॉ. पांडेय ने बताया कि अब पारा के एक-दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। लेकिन लोगों को गर्मी अधिक लगेगी।

बीते वर्षों में 25 अप्रैल का अधिकतम तापमान

  • वर्ष 2019: 42.6 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2020: 35 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2021: 36.6 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2022: 41.8 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2023: 30.4 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed