फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather News, Shivering increased due to double the wind speed, more than 90 trains delayed due to fog

Kanpur Weather News: हवा की दोगुनी रफ्तार से बढ़ी कंपकंपी, कोहरे से 90 से अधिक ट्रेनें लेट, जानें क्या है अलर्ट

Thu, 25 Jan 2024 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jan 2024 10:12 AM IST
सार

Kanpur News: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी से उत्तर भारत की पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, मैदानी इलाकों में चक्रवाती हवाओं के बनने से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव महीने के अंत तक बना रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather News, Shivering increased due to double the wind speed, more than 90 trains delayed due to fog
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दिन में हल्की धूप और खुले आसमान होने के बावजूद हवा की दोगुनी हुई रफ्तार से कंपकंपी बढ़ गई। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार, दिन का पारा एक दिन पहले की तरह 16 डिग्री रहा, जबकि रात का पारा तीन डिग्री की बढ़त के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

आसमान खुला होने की वजह से जमीन की उष्मा तेजी से ऊपर जाने के बाद हवा में नमी बढ़ गई, जिससे ठंडक बढ़ती चली गई। दिन में ढाई बजे से लेकर शाम सात बजे के बीच अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी रही। ढाई बजे पारा 16 डिग्री रहा तो शाम सात बजे 11 डिग्री पर आ गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक शीतलहर चलने की संभावना है। फरवरी के शुरुआत में भी ठंडक जारी रह सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी से उत्तर भारत की पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, मैदानी इलाकों में चक्रवाती हवाओं के बनने से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव महीने के अंत तक बना रहेगा। हल्के बादल भी आ सकते हैं।

कोहरे से 90 से अधिक ट्रेनें दो से 16 घंटे तक लेट
कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार मंद हो गई है। बुधवार को कानपुर से आने और जाने वाली 90 से अधिक ट्रेनें दो से 16 घंटे तक लेट रहीं। इसके चलते काफी यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए। ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस 16 घंटे, 22446 अमृतसर कानपुर एक्सप्रेस 15 घंटे, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 15 घंटे, 22824 भुवनेश्वर तेजस राजधानी 15 घंटे लेट हुई।

विज्ञापन

इन ट्रेनों पर भी पड़ा असर
वहीं, 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस 13 घंटे, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 12 घंटे, 12173 उद्योग नगर एक्सप्रेस 8:15 घंटे लेट रही। ट्रेन संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस आठ घंटे, 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटे, 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत छह घंटे, 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत 5:23 घंटे, 82502 नई दिल्ली लखनऊ तेजस एक्सप्रेस 5:23 घंटे, 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 4:30 घंटे विलंब से आई और गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed