फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather News: Expect relief from cold from tomorrow

Kanpur Weather News: कल से ठंड से राहत की उम्मीद, बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 19 Jan 2023 09:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Jan 2023 09:39 AM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 19 जनवरी से शुरू हो सकती है। इससे दिन और रात में बादल छाने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बादल जब छाते हैं तो तापमान बढ़ता है। अगले तीन दिन बाद हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather News: Expect relief from cold from tomorrow
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से बादल छाने की उम्मीद है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 22 और 23 जनवरी को बारिश के बाद फिर से मौसम बदलने की उम्मीद है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 19 जनवरी से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


इससे दिन और रात में बादल छाने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बादल जब छाते हैं तो तापमान बढ़ता है। अगले तीन दिन बाद हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में पारा गिरेगा। हवा चलने से भी ठंडक बढ़ेगी। इस बीच बुधवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से .8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed