{"_id":"68696b6c425451b369046678","slug":"kanpur-waterlogging-on-roads-after-rain-traffic-jam-on-vip-road-govindpuri-bridge-gt-road-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बारिश के बाद सड़कों पर हुआ जल भराव, वीआईपी रोड, गोविंदपुरी पुल, जीटी रोड पर जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बारिश के बाद सड़कों पर हुआ जल भराव, वीआईपी रोड, गोविंदपुरी पुल, जीटी रोड पर जाम, रेंगते रहे वाहन
Sat, 05 Jul 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शनिवार की शाम को हुई घंटे भर की बारिश से जगह-जगह जाम का चक्रव्यूह बन गया, जिससे निकलने के प्रयास में वाहन चालक कई घंटे तक परेशान रहे। वीआईपी रोड, जीटी रोड, गोविंदपुरी पुल, कालपी रोड, साकेतनगर, शास्त्रीनगर, स्वरूपनगर, शारदानगर, नौबस्ता और कल्याणपुर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
बारिश के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम में एंबुलेंस और सरकारी अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे। यह समस्या बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव और एकदम से लोगों के निकलने की वजह से आई। पुलिस और ट्रैफिक के सिपाहियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदपुरी नए पुल पर खराब हुआ लोडर
बारिश के बाद गोविंदपुरी नए पुल पर लोडर खराब हो गया, जिसके चलते दूसरे वाहन भी फंस गए। कुछ ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने पहले निकलने के चक्कर में जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। इस जाम में निजी अस्पताल की तीन एंबुलेंस भी फंस गई थी। पुलिसकर्मियों और राहगिरों ने उनको निकलवाया।
बारिश के बाद गोविंदपुरी नए पुल पर लोडर खराब हो गया, जिसके चलते दूसरे वाहन भी फंस गए। कुछ ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने पहले निकलने के चक्कर में जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। इस जाम में निजी अस्पताल की तीन एंबुलेंस भी फंस गई थी। पुलिसकर्मियों और राहगिरों ने उनको निकलवाया।