{"_id":"6a3639ce6d5c53826c000077","slug":"kanpur-waterlogging-issue-in-ward-65-to-be-resolved-councilor-inaugurates-development-works-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वार्ड-65 की जलभराव समस्या होगी खत्म, पार्षद ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वार्ड-65 की जलभराव समस्या होगी खत्म, पार्षद ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
Sat, 20 Jun 2026 12:27 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:27 PM IST
सार
Kanpur News: वार्ड-65 में पार्षद योगेंद्र शर्मा ने आरसीसी नाले के निर्माण का भूमि पूजन किया है। इससे संजय गांधी नगर की जल निकासी की पुरानी समस्या दूर होगी और वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
भूमि पूजन करते पार्षद योगेंद्र शर्मा और अन्य
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नौबस्ता पश्चिम के वार्ड-65 के संजय गांधी नगर में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या का अब समाधान होने वाला है। भाजपा पार्षद योगेंंद्र शर्मा ने मधुबन लॉन से पहलाद ट्रेडिंग कंपनी तक बनने वाले आरसीसी नाले का विधि-विधान से भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद ने क्षेत्र की महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद किया। उन्होंने माताओं और बहनों से उनके हालचाल जाने और वार्ड में चल रहे विकास कार्यों के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक रवि बाजपेई ने बताया कि पार्षद योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं का लगातार निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठजनों का सम्मान
उन्होंने जानकारी दी कि नाला निर्माण के साथ-साथ जल्द ही पूरे वार्ड में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पार्षद ने क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। पार्षद ने कहा कि नगर महापौर और नगर निगम के सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों में तेजी लाई गई है।